Breaking News

कानपुर देहात-न्यायिक कर्मचारियों की संपन्न हुई खेलकूद प्रतियोगिता

न्यायिक कर्मचारियों की संपन्न हुई खेलकूद प्रतियोगिता

इस प्रतियोगिता का माननीय जिला जज श्री जयप्रकाश तिवारी ने किया उद्घाटन

100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में ग्रुप ए में फतेह बहादुर, शादाब व राघवेंद्र ने लिया हिस्सा, फतेह बहादुर सिंह ने मारी बाजी, ग्रुप बी में संजय, गया प्रसाद व सुनील ने लिया हिस्सा, संजय ने हासिल की जीत ,ग्रुप डी में बच्चों की दौड़ में मास्टर मुदित, अंश व उत्कर्ष ने लिया हिस्सा जिसमें मुदित ने हासिल की जीत

इस प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को माननीय जिला जज श्री जयप्रकाश तिवारी ने प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर किया पुरस्कृत

कानपुर देहात….माती स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को न्यायिक कर्मचारियों की दौड़ ,बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।जिसमें विजेता प्रतिभागियों को माननीय जिला जज ने पुरस्कृत किया…
जनपद न्यायालय के तत्वाधान में शनिवार को माती स्पोर्ट्स स्टेडियम में कर्मचारियों के मध्य दौड़ ,लंबी कूद , गोला फेंक व बैडमिंटन प्रतियोगिता का माननीय जिला जज श्री जय प्रकाश तिवारी ने उद्घाटन कर शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । माननीय अपर जिला जज श्री रवि यादव ने बताया कि दौड़ प्रतियोगिता में कर्मचारी फतेह बहादुर विजेता रहे।वहीं बैडमिंटन प्रतियोगिता में उनके साथ ही कर्मचारी संजय ,राघव व भूपेंद्र ने हिस्सा लिया जिसमें राघव और भूपेंद्र ने जीत दर्ज की। सभी विजेता प्रतिभागियों को माननीय जिला जज श्री जय प्रकाश तिवारी ने प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर बधाई दी । इस मौके पर माननीय अपर जिला जज श्रीरजत सिन्हा, माननीय अपर जिला जज श्री अमित मालवीय, माननीया सी.जे.एम श्रीमती अलंकृता शक्ति त्रिपाठी, माननीय जिलाधिकारी श्री आलोक सिंह, माननीय पुलिस अधीक्षक श्री बी.बी जीटीएस मूर्ति सहित अन्य सम्मानित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे….

About sach-editor

Check Also

अखबार की रद्दी के इस्तेमाल पर पाबंदी बड़ी खबर है कि…,भारत में समोसा, वड़ा पाव या पकौड़े बेचने वालों के लिए एक बड़ा बदलाव हुआ है अब अगर किसी दुकानदार ने खाने की चीज को अखबार के कागज में लपेटा, तो उस पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने देशभर में समाचार पत्रों के इस्तेमाल पर तत्काल रोक लगा दी है… नियमों के उल्लंघन करने पर जेल भी हो सकती है

अखबार की रद्दी के इस्तेमाल पर पाबंदी बड़ी खबर है कि…,भारत में समोसा, वड़ा पाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *