Breaking News

भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा चलाया जा रहा है यह सेवा पखवाड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से प्रारंभ है…

भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा चलाया जा रहा है यह सेवा पखवाड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से प्रारंभ है जिसमें स्वच्छता ,रक्तदान और रचनात्मक कार्य पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हैं सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा पार्टी कार्यालय में सांसद देवेंद्र सिंह भोला द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया उन्होंने कहा विश्व के हम सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा मना रहे हैं
25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर अधिकतम सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई जाएगी। कार्यक्रम के पश्चात बूथ पर एकत्रित सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर सदस्यता करेंगे। उसी दिन प्रत्येक बूथ पर 100 सदस्यता अनिवार्य है। वहीं 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान के अलावा खादी को बढ़ावा देने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कहा 25 सितंबर को हमारी माता जी की पुण्यतिथि है इस पुण्यतिथि पर सभी कार्यकर्ता को कंचौसी पहुंचने का आग्रह किया गया इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश सरकार मंत्री शामिल होंगे कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश तिवारी संचालक बृजेंद्र सिंह जितेंद्र सिंह गुड्डन रामजी गुप्ता राम जी मिश्रा शैलेंद्र सिंह चौहान राम जी अग्निहोत्री विशंभर सोनकर नीरज पांडे शिव विलास मिश्रा विकास मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी आदि रहे

About sach-editor

Check Also

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों को दिए गए निर्देश उप जिला अधिकारी ने कढ़ाई से नियम पालन करने का दिया निर्देश,लापरवाही होने पर की जाएगी कार्रवाई “मिशन सेफ़ फ़्यूचर 2.0” के अंतर्गत तहसील अकबरपुर स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में विकास खंड अकबरपुर एवं सरवनखेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों के बच्चों की सुरक्षा एवं विद्यालय परिवहन व्यवस्था को लेकर प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यो की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, भवन की स्थिति तथा विद्यालयीय वाहनों के सुरक्षित संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *