Breaking News

औरैया-भाजपा के जनप्रतिनिधियों,पदाधिकारियों ने लगाई झाडू

भाजपा के जनप्रतिनिधियों,पदाधिकारियों ने लगाई झाडू

बीजेपी का स्वच्छता अभियान शुरू

स्वच्छता में हाथ बटाएं, चलो सारे मंदिर सजाएं

औरैया। आगामी 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर रविवार को बीजेपी ने यूपी के सभी मंदिरों पर विशेष सफाई अभियान के प्रथम दिन रविवार को प्रातः औरैया नगर के गुरुद्वारा में “स्वच्छता सेवा अभियान” के अंतर्गत सदर विधायिका गुड़िया कठेरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने पार्टी पदाधिकारी/कार्यकर्ताओं संग झाड़ू लगाकर स्वच्छता सेवा की।
भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने सभी पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ से अपील कर कहा की अपने-अपने स्थानीय मंदिर में मंदिर स्वच्छता सेवा अभियान में ज़रूर भागीदारी करें।उन्होंने सभी संगठनों से भी आह्वान कर कहा कि पीएम मोदी की इस अनूठी मुहिम में सभी को बढ़-चढ़ कर आगे आना चाहिए। सफाई के मामले में हमें उत्तर प्रदेश को पहले पायदान पर लाना है शुरू की। 21 जनवरी तक जिले में विशेष सफाई के साथ मंदिरों की भी सफाई की जाएगी। और आगामी 22 जनवरी को सभी के सहयोग से सभी मंदिरों में पूजन अर्चन सहित विभिन्न कार्यकम आयोजित होंगे। संच्छता अभियान में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनगपाल सिंह तोमर, नगर अध्यक्ष श्यामू अवस्थी, राहुल गुप्ता, सोनू सोनी, मनीष भारती, अंशुल चतुर्वेदी, तरुण शर्मा, रामजी वाजपेई एवं गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के लोग उपस्थित रहे। वही भाजपा जिला प्रभारी आनंद कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों ने अलग अलग जगहों पर स्वच्छता अभियान में भाग लिया।

About sach-editor

Check Also

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता आयोजित कानपुर देहात | दिनांक: 12 जून 2026 केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद कानपुर देहात स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में माननीय मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर देहात डॉ० संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सुशासन, सेवा, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियो एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2014 के पश्चात केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश तथा जनपद में कराए गए विकास कार्यों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय वृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, गरीब एवं वंचित वर्गों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। कृषि आधारित विकास के साथ-साथ ऊर्जा के

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *