Breaking News

फफूँद,औरैया-सिंचाई विभाग के मुंशी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

सिंचाई विभाग के मुंशी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

फफूँद,औरैया। सिचाई विभाग में मुंशी के पद पर तैनात एक ब्यक्ति ने घर के अंदर बने कमरे में अपनी पत्नी की साड़ी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करली। परिजनों के देखने पर जानकारी हुई। सूचना पर पहुची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के वाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नगर के मुहल्ला बाबा का पुरवा निवासी 38 वर्षीय दिव्यांग अनुराग यादव पुत्र स्व सरनाम सिह औरैया में सिचाई विभाग के ऑफिस में बड़े बाबू (मुंशी) के पद पर तैनात था। रोज की तरह शाम को वह शाम को घर आया घर पर परिजनों से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। घर के अंदर बने कमरे में पत्नी संगीता यादव की साड़ी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करली। परिजनों के देखने पर छोटे भाई अनुज यादव ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के वाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है।इस सम्बंध में थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि गृह कलह के चलते फांसी लगाली थी,शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक औरैया में सिचाई विभाग में मुंशी था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था।

About sach-editor

Check Also

अकबरपुर, कानपुर देहात योगी सरकार की महत्वाकांक्षी 102-108 निःशुल्क एंबुलेंस सेवा जिसे गरीबों के लिए जीवनदायिनी माना जाता है, कानपुर देहात में सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों की मनमानी और लापरवाही के चलते मजाक बनकर रह गई है। न वर्दी, न पहचान – कौन मरीज, कौन कर्मचारी पता ही नहीं

कानपुर देहात में 102-108 एंबुलेंस सेवा भगवान भरोसे: पायलट-EMT उड़ा रहे हैं कंपनी के आदेशों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *