Breaking News

कानपुर देहात-06 मार्च 2024 को प्रातः 10 बजे से ईको पार्क में आयोजित होगी औद्योगिक विकास गोष्ठी।

06 मार्च 2024 को प्रातः 10 बजे से ईको पार्क में आयोजित होगी औद्योगिक विकास गोष्ठी।

 

 

कानपुर देहात

निदेशालय उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग उ०प्र० लखनऊ के दिशा निर्देशों के क्रम में राष्टीय कृषि विकास योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय दो दिवसीय औद्यानिक विकास गोष्ठी सेमिनार/प्रक्षेत्र भ्रमण दिनांक-06. मार्च 2024 को प्रातः 10 बजे से ईको पार्क, माती, कानपुर देहात के सभागार, के प्रागंण में आयोजित किया जा रहा है जिसमे कृषको को औद्यानिक फसलों से संबंधित वैज्ञानिको द्वारा नवीनतम तकनीकी जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी तथा उनकी समस्याओं का निराकरण किया जायेगा। औद्यानिक एवं कृषि सेक्टर से संबंधित सभी योजनाओं की जानकारी गोष्ठी में दी जायेगी एव औद्यानिक / कृषि आदि से संबंधित विभागो के स्टाल लगाये जायेगें दिनांक- 07 मार्च 2024 को कृषकों का भ्रमण सेन्टर आफ एक्सीलेन्स फार वेजीट्रेविल उर्मदा, कन्नौज में ग्रीन हाउस/पालीहाउस में पुष्प एवं सब्जियों की संरक्षित खेती की जानकारी हेतु कराया जायेगा, जिससे अधिक से अधिक कृषक लाभ उता सके। उक्त गोष्ठी/सेमिनार में उद्यान विभाग/कृषि विभाग एव अन्य संबंधित समस्त अनुभागो के अधिकारी एवं कर्मचारी प्रतिभाग करना सुनिश्चित करेंगें.

About sach-editor

Check Also

अकबरपुर, कानपुर देहात योगी सरकार की महत्वाकांक्षी 102-108 निःशुल्क एंबुलेंस सेवा जिसे गरीबों के लिए जीवनदायिनी माना जाता है, कानपुर देहात में सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों की मनमानी और लापरवाही के चलते मजाक बनकर रह गई है। न वर्दी, न पहचान – कौन मरीज, कौन कर्मचारी पता ही नहीं

कानपुर देहात में 102-108 एंबुलेंस सेवा भगवान भरोसे: पायलट-EMT उड़ा रहे हैं कंपनी के आदेशों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *