Breaking News

कानपुर देहात,-ऑनलाइन हाजिरी के फरमान को लेकर छिड़ा संग्राम

ऑनलाइन हाजिरी के फरमान को लेकर छिड़ा संग्राम

 

कानपुर देहात, (दैनिक स्वतंत्र निवेश)। परिषदीय विद्यालय के शिक्षक व नौनिहालों की ऑनलाइन हाजिरी 15 जुलाई से अनिवार्य होगी। टैबलेट के माध्यम से यह काम किया जाएगा। प्रधानाध्यापक इस हाजिरी को प्रमाणित करेंगे। इसके अलावा 12 डिजिटल पंजिकाएं भी प्रभावी रहेंगी यानि विद्यालय में हाजिरी से लेकर एमडीएम तक सब कुछ ऑनलाइन करने की व्यवस्था तेज कर दी गई है। परिषदीय विद्यालय में 12 तरह की पंजिकाएं चल रही है। इनके जरिए विद्यालय में होने वाली हर गतिविधि अंकित की जाती है।परिषदीय विद्यालयों को इससे पहले टैबलेट दिए जा चुके है। इनके सिम खरीदने व रिचार्ज की व्यवस्था कंपोजिट ग्रांट से की गई है। अब इनके विद्यालय संचालन में भरपूर प्रयोग किया जाएगा। 15 जुलाई से विद्यालय में शिक्षक व नौनिहालों की ऑनलाइन हाजिरी ही मान्य होगी। हाजिरी लगाने के बाद प्रधानाध्यापक इसको प्रमाणित करेंगे। शिक्षक विद्यालय आगमन व प्रस्थान यानि दो बार हाजिरी लगाएंगे। वहीं दूसरी ओर टैबलेट के माध्यम से शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था को लागू कराना किसी चुनौती से कम नहीं है क्योंकि शिक्षक संगठन इसका विरोध कर रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि वाईफाई कनेक्शन के लिए कोई पैसा नहीं दिया और न ही प्रशिक्षण। लंबे अरसे से पेंशन और पदोन्नति की मांग की जा रही है जिस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जब तक मांगों पर सुनवाई नहीं होगी ऑनलाइन हाजिरी का विरोध जारी रहेगा।

About sach-editor

Check Also

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों को दिए गए निर्देश उप जिला अधिकारी ने कढ़ाई से नियम पालन करने का दिया निर्देश,लापरवाही होने पर की जाएगी कार्रवाई “मिशन सेफ़ फ़्यूचर 2.0” के अंतर्गत तहसील अकबरपुर स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में विकास खंड अकबरपुर एवं सरवनखेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों के बच्चों की सुरक्षा एवं विद्यालय परिवहन व्यवस्था को लेकर प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यो की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, भवन की स्थिति तथा विद्यालयीय वाहनों के सुरक्षित संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *