Breaking News

जय बरम देव क्रिकेट टूर्नामेंट: रोमांचक फाइनल में सुजौर ने ट्यूशन क्लासेज को 9 रनों से हराया, जीतू और लकी चमके घाटमपुर/कानपुर नगर। थाना रेउना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रठिगांव में आयोजित ‘जय बरम देव क्रिकेट टूर्नामेंट’ का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। इस खिताबी भिड़ंत में सुजौर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्यूशन क्लासेज (रठिगांव) को 9 रनों से शिकस्त देकर चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि और समापन कर्ता के रूप में ग्राम प्रधान प्रमोद कमल, पूर्व प्रधान श्री गिरीश सचान और पीलू यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार वितरित करते हुए युवाओं के इस खेल प्रयास की सराहना की और उज्जवल भविष्य की कामना की।मैच का लेखा-जोखा सुजौर का दमदार स्कोर फाइनल मुकाबले में रठिगांव की ‘ट्यूशन क्लासेज’ ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुजौर की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए विपक्षी टीम के सामने 169 रनों का विशाल लक्ष्य रखा।सुजौर की ओर से मुख्य योगदान जीतू तिवारी 76 रन धुआंधार अर्धशतकीय पारी, शोभित 44 रन ,अनस 19 रन

जय बरम देव क्रिकेट टूर्नामेंट: रोमांचक फाइनल में सुजौर ने ट्यूशन क्लासेज को 9 रनों से हराया, जीतू और लकी चमके

घाटमपुर/कानपुर नगर। थाना रेउना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रठिगांव में आयोजित ‘जय बरम देव क्रिकेट टूर्नामेंट’ का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। इस खिताबी भिड़ंत में सुजौर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्यूशन क्लासेज (रठिगांव) को 9 रनों से शिकस्त देकर चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि और समापन कर्ता के रूप में ग्राम प्रधान प्रमोद कमल, पूर्व प्रधान श्री गिरीश सचान और पीलू यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार वितरित करते हुए युवाओं के इस खेल प्रयास की सराहना की और उज्जवल भविष्य की कामना की।मैच का लेखा-जोखा सुजौर का दमदार स्कोर फाइनल मुकाबले में रठिगांव की ‘ट्यूशन क्लासेज’ ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुजौर की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए विपक्षी टीम के सामने 169 रनों का विशाल लक्ष्य रखा।सुजौर की ओर से मुख्य योगदान जीतू तिवारी 76 रन धुआंधार अर्धशतकीय पारी,
शोभित 44 रन ,अनस 19 रन
पप्पू शिकारी 13 रन, धर्मेंद्र 5 रन आखिरी ओवर तक चला रोमांच 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्यूशन क्लासेज (रठिगांव) की टीम ने अंत तक कड़ा संघर्ष किया। मैच आखिरी ओवरों तक बेहद रोमांचक मोड़ पर रहा, लेकिन सुजौर की कसी हुई गेंदबाजी और सटीक फील्डिंग के आगे ट्यूशन क्लासेज की टीम निर्धारित ओवरों में लक्ष्य से महज 9 रन पीछे रह गई। इस तरह सुजौर ने 9 रनों से खिताबी जीत दर्ज की। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का खिताब मैन ऑफ द मैच जीतू तिवारी शानदार 76 रन बनाने के लिए मैन ऑफ द सीरीज लकी मैक्सी पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निर्णायक और कमेंटेटर्स की रही अहम भूमिका मैच के दौरान कमेंट्री बॉक्स से सचिन कुमार (डीटू), रोहित यादव और हसीब अहमद ने अपनी बेहतरीन आवाज और शेरो-शायरी से दर्शकों को बांधे रखा। वहीं, मैदान पर निष्पक्ष अंपायरिंग की भूमिका अभय यादव (गोलू) और वैभव सचान (जैस) ने बखूबी निभाई, जिसकी सभी ने प्रशंसा की।टूर्नामेंट के समापन पर पूरा मैदान दर्शकों की तालियों और ‘जय बरम देव’ के जयकारों से गूंज उठा। ग्रामीण अंचल में खेल प्रतिभाओं को निखारने का यह आयोजन बेहद सफल रहा।

About sach-editor

Check Also

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम सचिवों को जीएसटी कटौती संबंधी प्रावधानों की दी गई विस्तृत जानकारी ग्राम सचिव वित्तीय कार्यों का निष्पादन शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप करें तथा जीएसटी कटौती से संबंधित नियमों का पूर्ण अनुपालन: मुख्य विकास अधिकारी विकास भवन सभागार, माती में आज मुख्य विकास अधिकारी श्री विधान जायसवाल की अध्यक्षता में ग्राम सचिवों हेतु जीएसटी कटौती (GST Deduction) के संबंध में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य ग्राम सचिवों को जीएसटी कटौती से संबंधित प्रावधानों, प्रक्रियाओं एवं शासन द्वारा निर्धारित नियमों की विस्तृत जानकारी प्रदान करना तथा वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता एवं त्रुटिरहित कार्यप्रणाली सुनिश्चित करना रहा।

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम सचिवों को जीएसटी कटौती संबंधी प्रावधानों की दी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *