Breaking News

सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कानपुर देहात पुलिस की कार्यवाही _205 वाहन चालकों का मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान

_सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कानपुर देहात पुलिस की कार्यवाही
_205 वाहन चालकों का मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान व 01 वाहन को किया गया सीज

कानपुर देहात,,, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय के मार्गदर्शन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से जनपदीय पुलिस ने विशेष अभियान चलाया।

मालूम हो कि बृहस्पतिवार को जनपद में बिना नंबर प्लेट के वाहन, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनना, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना आदि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कठोर कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान कुल 205 वाहनों का चालान व 01 वाहन को सीज किया गया।

इसके साथ ही, जनपदीय पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें। यह अभियान जनपद में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए निरंतर जारी रहेगा।

About sach-editor

Check Also

अकबरपुर, कानपुर देहात योगी सरकार की महत्वाकांक्षी 102-108 निःशुल्क एंबुलेंस सेवा जिसे गरीबों के लिए जीवनदायिनी माना जाता है, कानपुर देहात में सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों की मनमानी और लापरवाही के चलते मजाक बनकर रह गई है। न वर्दी, न पहचान – कौन मरीज, कौन कर्मचारी पता ही नहीं

कानपुर देहात में 102-108 एंबुलेंस सेवा भगवान भरोसे: पायलट-EMT उड़ा रहे हैं कंपनी के आदेशों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *