जय बरम देव क्रिकेट टूर्नामेंट: रोमांचक फाइनल में सुजौर ने ट्यूशन क्लासेज को 9 रनों से हराया, जीतू और लकी चमके घाटमपुर/कानपुर नगर। थाना रेउना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रठिगांव में आयोजित ‘जय बरम देव क्रिकेट टूर्नामेंट’ का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। इस खिताबी भिड़ंत में सुजौर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्यूशन क्लासेज (रठिगांव) को 9 रनों से शिकस्त देकर चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि और समापन कर्ता के रूप में ग्राम प्रधान प्रमोद कमल, पूर्व प्रधान श्री गिरीश सचान और पीलू यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार वितरित करते हुए युवाओं के इस खेल प्रयास की सराहना की और उज्जवल भविष्य की कामना की।मैच का लेखा-जोखा सुजौर का दमदार स्कोर फाइनल मुकाबले में रठिगांव की ‘ट्यूशन क्लासेज’ ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुजौर की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए विपक्षी टीम के सामने 169 रनों का विशाल लक्ष्य रखा।सुजौर की ओर से मुख्य योगदान जीतू तिवारी 76 रन धुआंधार अर्धशतकीय पारी, शोभित 44 रन ,अनस 19 रन June 16, 2026 शहर 0 13 जय बरम देव क्रिकेट टूर्नामेंट: रोमांचक फाइनल में सुजौर ने ट्यूशन क्लासेज को 9 रनों से हराया, जीतू और लकी … Read More »