बिकरू कांड – मामले की सुनवाई अब 22 जनवरी को
कानपुर देहात। बिकरू कांड के मुख्य मामले की सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट में चल रही है।गुरुवार को मामले में अभियोजन गवाह के अदालत उपस्तिथि न होने के कारण सुनवाई टल गई।अब अदालत ने सुनवाई के लिए 22 जनवरी की तिथि नियत की है।
चौबेपुर क्षेत्र के बिकरू गांव में दो जुलाई 2020 को दबिश देने गई पुलिस टीम पर विकास दुबे गैंग ने फायरिंग कर दी थी। घटना में आठ पुलिस कर्मियों की मौत हो गई थी, जबकि कई घायल हो गए थे। मामले में पुलिस ने 45-50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, जिसकी सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट में चल रही है। मामले में अभियोजन गवाही चल रही है।बचाव पक्ष के अधिवक्ता सी पी शुक्ला ने बताया कि गुरुवार को मामले में अभियोजन गवाह के अदालत उपस्थित न आने पर सुनवाई आगे बढ़ गई है।अब अदालत ने सुनवाई के लिए 22 जनवरी की तिथि नियत की है।इस दौरान सभी आरोपी उपस्तिथि रहे।
Tags कानपुर देहात-बिकरू कांड मामले की सुनवाई अब 28 फरवरी को
Check Also
व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर 15 अक्टूबर से सरकार द्वारा यू पी आई भुगतान पर व्यापरियों से 0.4% यम डी आर का लगाए जाने के विरोध के सम्बंध में आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद कानपुर देहात एवं नगर कार्यकारिणी द्वारा ज्ञापन जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू के नेतृत्व में पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय माती पहुंच कर माननीय
व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश …
Sach Ke Karib