Breaking News

कानपुर देहात-बलवंत मामले की सुनवाई अब 29 मई को

बलवंत मामले की सुनवाई अब 29 मई को

.
कानपुर देहात। बलवंत हत्याकांड मामले की सुनवाई अपर जिला जज पंचम की अदालत में चल रही है।गुरुवार को मामले में अभियोजन गवाह न आने के कारण मामले की सुनवाई टल गई। अब अदालत ने सुनवाई के लिए 29 मई की तिथि नियत की है।
शिवली के सरैंया लालपुर निवासी बलवंत की 12 दिसंबर 2022 को पुलिस की पिटाई से मौत हो गई थी। मामले में तत्कालीन एसओजी प्रभारी सहित अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था।पुलिस ने मामले की विवेचना करते हुए तत्कालीन एसओजी प्रभारी सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज करके उनके खिलाफ आरोप पत्र अदालत में दाखिल किए थे। मामले की सुनवाई माननीय अपर जिला जज पंचम की अदालत में चल रही है। वादी पक्ष के अधिवक्ता जीतेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि गुरुवार को मामले में अभियोजन गवाह राम जी के घर पर न होने से उसपर साक्षी सम्मन का तामीला न होने पर सुनवाई टल गई है।अब अदालत ने सुनवाई के लिए 29 मई की तिथि नियत की है।

About sach-editor

Check Also

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये कालपी(जालौन) वुधवार को उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य एवं चिकित्सा निदेशालय लखनऊ से संयुक्त निदेशक डॉ शालू गुप्ता के नेतृत्व में चिकित्साधिकारी टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होने सीएचसी का घूम-घूमकर निरीक्षण कर परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा रोगियों का तत्परता से उपचार करने के लिये डॉक्टरों तथा कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये कालपी(जालौन) वुधवार को उत्तर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *