Breaking News

कालपी(जालौन-किसान पंचायत में किसानों ने समस्याओं को लेकर हुंकार भरी

किसान पंचायत में किसानों ने समस्याओं को लेकर हुंकार भरी

एसडीएम को 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं के निदान की मांग उठाई

कालपी(जालौन)। गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं की मासिक पंचायत प्रगतिशील राजेन्द्र सिंह बारा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। पंचायत में किसानों के द्वारा समस्या उठाते हुए जमकर हुंकार भरी। किसानों ने 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी हेमंत पटेल को सौंपकर समाधान करने की मांग उठाई।

कृषि उत्पादन मंडी समिति कालपी के चबूतरें में आयोजित भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं की मासिक पंचायत में संगठन के तहसील अध्यक्ष अजय सिंह राजू मलथूआ ने कहा कि किसानों की समस्याओं का निदान करने में अधिकारी दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं, फलस्वरुप किसान परेशान है। इसके उपरान्त किसानों का प्रतिनिधि मंडल तहसील कालपी में पहुंचकर उपजिलाधिकारी हेमंत पटेल को ज्ञापन देते हुए अवगत कराया कि

किसानों के पास 40 फीसदी किसान सम्मान निधि नहीं पहुंची है। इसलिए सभी के पास धनराशि पहुंचाई जाये। नहरों फुलगेज से चला कर रजवाहो में पानी टेल तक पहुंचाया जाए जिससे किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सके। कालपी तहसील के ग्रामों दमरास, खड़गुई, मलथुआ आदि गांवों में गायों तथा साड़ो से फसल नष्ट हो रही है किया जाए। किसने की फैसले खराब हो चुकी है इसलिए सरकारी वसूली को रोका जाए जोल्हुपुर मोड़ मदारीपुर रोड में सड़क के किनारे स्थित खाबो को हटाने की कार्रवाई अमल में लाई जाए किसानों को 2 से ₹5 मूल्य में खतौनी उपलब्ध कराई जाए।
इस मौके पर जितेंद्र सिंह, चंद्रपाल गुर्जर, जयराम कुशवाहा, श्याम बाबू पाल, विश्वनाथ, अजय, जगमोहन, रामनारायण आचार्य,सुरेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र, योगेश महाराज
सहित भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About sach-editor

Check Also

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों को दिए गए निर्देश उप जिला अधिकारी ने कढ़ाई से नियम पालन करने का दिया निर्देश,लापरवाही होने पर की जाएगी कार्रवाई “मिशन सेफ़ फ़्यूचर 2.0” के अंतर्गत तहसील अकबरपुर स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में विकास खंड अकबरपुर एवं सरवनखेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों के बच्चों की सुरक्षा एवं विद्यालय परिवहन व्यवस्था को लेकर प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यो की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, भवन की स्थिति तथा विद्यालयीय वाहनों के सुरक्षित संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *