Breaking News

गंगाराम बाजार की प्रिंसिपल को दी गई भावभीनी विदाई

गंगाराम बाजार की प्रिंसिपल को दी गई भावभीनी विदाई

 

कलमकार

औरैया। नगर के पुराने और प्रतिष्ठित गर्ल्स कॉलेज गंगाराम बजाजा की प्रधानाचार्य श्रीमती अनीता मिश्रा के सेवानिवृत होने पर उन्हें एक भव्य समारोह में विदाई दी गई। मुख्य अतिथि कॉलेज के प्रबंधक व नगर पालिका के अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने श्रीमती मिश्रा के कार्यकाल की सराहना करते हुए नई प्रधानाचार्य को उनके काम को और अच्छे ढंग से आगे बढ़ने का आवाहन किया।
उन्होंने कहा कि वह गंगाराम बजाज गर्ल्स इंटर कॉलेज व नगर पालिका इंटर कॉलेज के उत्थान के लिए कई कार्य योजनाएं तैयार कर रहे हैं और जल्दी ही गंगाराम बजाजा गर्ल्स इंटर कॉलेज के पुराने वैभव को वापस लौटया जाएगा कार्यक्रम को नगर पालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुनील मिश्रा, गंगाराम बजाज की नई प्रिंसिपल अनीता रानी समेत कई लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन बूढादाना इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश ओझा ने किया। पालिका अध्यक्ष/प्रबंधक अनूप गुप्ता, नगर पालिका इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल सुनील मिश्रा व गंगाराम बजाजा की शिक्षिकाओं ने सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य को साल ओढ़ाकर, माल्यार्पण कर व विभिन्न उपहार भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में गंगाराम बजाजा की प्रवक्ता गीता शुक्ला व संध्या तिवारी, बेबी तबस्सुम, दीपशिखा, विमल त्रिपाठी, धनीराम राठौर आदि शिक्षक शिक्षिकाओं के अलावा सेवक प्रेम नारायण शुक्ला व वह रसोईया रीता यादव माधुरी दुबे आदि समेत बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही

About sach-editor

Check Also

अकबरपुर, कानपुर देहात योगी सरकार की महत्वाकांक्षी 102-108 निःशुल्क एंबुलेंस सेवा जिसे गरीबों के लिए जीवनदायिनी माना जाता है, कानपुर देहात में सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों की मनमानी और लापरवाही के चलते मजाक बनकर रह गई है। न वर्दी, न पहचान – कौन मरीज, कौन कर्मचारी पता ही नहीं

कानपुर देहात में 102-108 एंबुलेंस सेवा भगवान भरोसे: पायलट-EMT उड़ा रहे हैं कंपनी के आदेशों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *