Breaking News

कानपुर देहात-भोगनीपुर के सड़क किनारे मिला बुजुर्ग का शव

भोगनीपुर के सड़क किनारे मिला बुजुर्ग का शव

 

कानपुर देहात

भोगनीपुर ओवरब्रिज के पास शनिवार रात को एक बुजुर्ग संदिग्ध हालात में सड़क किनारे पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव की शिनाख्त करवाकर पोस्टमार्टम करवाया है।
भोगनीपुर के सिद्दीकी नगर निवासी रामबाबू (60) गुजरात में टाइल्स फैक्टरी में काम करता था। तीन जुलाई को वह सिकंदरा थाना क्षेत्र के ऊमरपुर निवासी भांजे अरुण बाथम की शादी में शामिल होने के लिए आया था। इसके बाद वह वापस घर नहीं गया। शनिवार रात 9:30 बजे वह भोगनीपुर ओवरब्रिज के पास सड़क किनारे संदिग्ध हालत में पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी पुखरायां पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
भांजे की शादी से घर पर ही रुका था मृतक भांजे अनुज ने बताया कि मामी से अनबन के चलते मामा 20 साल से अलग रह रहे थे। भोगनीपुर थाना प्रभारी अंजन कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर मामले की कार्रवाई की जाएगी।

About sach-editor

Check Also

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये कालपी(जालौन) वुधवार को उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य एवं चिकित्सा निदेशालय लखनऊ से संयुक्त निदेशक डॉ शालू गुप्ता के नेतृत्व में चिकित्साधिकारी टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होने सीएचसी का घूम-घूमकर निरीक्षण कर परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा रोगियों का तत्परता से उपचार करने के लिये डॉक्टरों तथा कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये कालपी(जालौन) वुधवार को उत्तर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *