Breaking News

योजनाओं में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति करें सुनिश्चित: मुख्य विकास अधिकारी

मुख्य विकास अधिकारी कानपुर देहात की अध्यक्षता में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओ की समीक्षा बैठक हुई आहुत, दिए निर्देश

योजनाओं में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति करें सुनिश्चित: मुख्य विकास अधिकारी

सच के करीब
समाचार पत्र
कानपुर देहात 16 अप्रैल 2026

विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की अध्यक्षता में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं—आवास, फैमिली आईडी, किसान रजिस्ट्री तथा मनरेगा जॉब कार्ड—के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को शीघ्र लाभान्वित करने, लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने तथा सत्यापन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे। फैमिली आईडी की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय स्तर पर शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों के प्रति कड़ी कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई। किसान रजिस्ट्री के संबंध में उन्होंने निर्देशित किया कि अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण कराया जाए, जिससे शासन द्वारा संचालित कृषि संबंधी योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंच सके। साथ ही, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के अंतर्गत जॉब कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए पात्र परिवारों के जॉब कार्ड तत्काल बनाए जाने तथा मांग के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय स्थापित कर योजनाओं में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित करें तथा नियमित मॉनिटरिंग करते रहें। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता जनहित है, अतः कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी।

About sach-editor

Check Also

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों बच्चों में बनी आम सहमति 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे होगी कार्यकारिणी की बैठक 15 सदस्यों की अपने पदाधिकारी पूर्व में हुए वायरल विडिओ का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, सदर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह तहसीलदार पवन कुमार, सदर कोतवाल हरमीत सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार अकबरपुर में समिति से जुड़े व वर्ष 2026-27 के लिए बनाई गई

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों बच्चों में बनी आम सहमति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *