Breaking News

कानपुर देहात-पुलिस पर हमले के आरेापियों की जमानत अर्जी खारिज

पुलिस पर हमले के आरेापियों की जमानत अर्जी खारिज
कानपुर देहात। मूसानगर पुलिस पर पिछले माह हमला करने व सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में जेल में निरुद्ध दो महिलाओं सहित पांच आरोपियों की ओर से अदालत में जमानत अर्जी दाखिल की गई थी। जिसकी सुनवाई करते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम की अदालत ने आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
मूसानगर थाना क्षेत्र के चपरघटा निवासी छोटेलाल व सूरजपुर निवासी कैलाश आदि के बीच एक प्लाट को लेकर बीते वर्ष 28 दिसंबर को संघर्ष हो गया था। इसकी सूचना डायल- 112 पर दी गई थी इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस पर दबंगों ने पथराव कर दिया था। जिसमें इंस्पेक्टर मूसानगर शिव नारायण सिंह, एसआई नंदलाल, सिपाही गोविंद व महिला सिपाही आरती घायल हुए थे। मामले में पुलिस ने सूरजपुर निवासी कैलाश ,अखिलेश , बाबूजी, कुलदीप, रामजी, रमा देवी व राजवती तथा कैलाश के भांजे राजू आदि के अलावा 25-30 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिस पर हमला करने व बलवा आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कुलदीप निषाद, रामजी निषाद, चंद्रपाल के अलावा राजवती उर्फ राम जानकी व राम देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपियों की ओर से बचाव पक्ष ने अदालत में जमानत अर्जी दाखिल की थी ,जिसकी सुनवाई अपर जिला जज/ फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम सुरेंद्र सिंह की अदालत में चल रही थी। एडीजीसी अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने सभी आरोपियों की जमानत अर्जियां खारिज कर दीं।

About sach-editor

Check Also

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश 28 जून को आयोजित वृहद पल्स पोलियो अभियान में शत-प्रतिशत 0 से 05 वर्ष के बच्चों तक पहुँचे स्वास्थ्य विभागः जिलाधिकारी गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने हेतु आशाओं के माध्यम से जनता को करें जागरूक। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक। जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में जनपदीय स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक तथा आगामी 28 जून 2026 को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी पल्स पोलियो अभियान को जनपद की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए निर्देशित किया कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग,

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *