Breaking News

औरैया-संवेदना ने जरूरतमंद बच्चों को बांटे नये वस्त्र, खिलौने व पाठ्य सामग्री

संवेदना ने जरूरतमंद बच्चों को बांटे नये वस्त्र, खिलौने व पाठ्य सामग्री

बीते कई सालों से ग्रुप ढूंढ-ढूंढकर जरूरमंदों को दे रहा है ऊनी कपड़े, कार्यक्रम में 11 नये सदस्यों ने ली सदस्यता

औरैया। रविवार 24 नवंबर को जिले की प्रमुख समाजसेवी संस्था संवेदना ग्रुप द्वारा रविवार को संस्था के कार्यालय पर आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद बच्चों को नये वस्त्र, जूते-चप्पल, पाठ्य सामग्री, खाद्य सामग्री, स्कूल बैग, गणवेश, खिलौने आदि का वितरण किया गया। संस्था के सदस्यों द्वारा रविवार को प्रातः 10 बजे संस्था के कार्यालय पर यह वितरण प्रारम्भ किया गया इससे पूर्व समाज के जरूरतमंद बच्चों को एक दिन पूर्व इस हेतु सूचित किया गया। इसके उपरांत कार्यक्रम से सम्बंधित समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गयी थी। संस्था में कई बच्चों ने इस वितरण का लाभ उठाया। इससे पूर्व संस्था में 11 नये सदस्यों ने संस्था की सदस्यता ग्रहण की।, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रमन पोरवाल एवं डीआई ओएस ब्रजेश कुमार गुप्ता, भीमसेन सक्सेना, डॉ. एसएसएस परिहार, गिरेंद्र सिंह परिहार, नितिन गुप्ता, नीरज विश्नोई, अनूप सक्सेना, किशन गहोई, आरएन मिश्रा, अनुज गुप्ता, चंद्रभान सिंह, हरमिन्दर सिंह सबरबाल, शिवम गुप्ता, मानस कालरा, ईश्वर राठौर, ओमकार पोरवाल, गुड्डू सिंह, अर्पण पुरवार, एसपी सिंह, जीतेन्द्र तोमर, मन्नू तोमर, विश्वजीत सिंह, अमरजीत सिंह, अतुल शुक्ला, डॉव प्रभन्जन शुक्ला, नीलेश मिश्रा, आलोक पुरवार, हरिओम तिवारी, सुरेश सिंह सेंगर, सुरेश राठौर, प्रवीण पाल कुंवर सिंह चौहान, मोनू पाल, गोलू पोरवाल, सजल पोरवाल सुदीप, कुलदीप आदि लोग रहें।

About sach-editor

Check Also

यूपी में सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर- लखनऊ प्रदेश में आतंकी घटना को लेकर अलर्ट किया गया,जम्मू कश्मीर में मजदूरों की हत्या के बाद यूपी में अलर्ट,राजधानी के VVIP इलाकों को निशाना बनाने का इनपुट मिला,चारबाग रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे पर अलर्ट घोषित,विधानसभा,

यूपी में सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर- लखनऊ प्रदेश में आतंकी घटना को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *