Breaking News

औरैया-मोदी एवं योगी का उद्देश महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाना-गीता शाक्य

मोदी एवं योगी का उद्देश महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाना-गीता शाक्य

शक्ति वंदन अभियान के अन्तर्गत भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुआ एनजीओ सम्मेलन

 

औरैया। भाजपा ने सोमवार को महिला सशक्तिकरण के लिए शक्ति वंदन अभियान अंतर्गत भाजपा जिला कार्यालय तुर्कीपुर में एनजीओ सम्मेलन आयोजित किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल तोमर अभियान संयोजक के संयोजन में हुए सम्मेलन की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद गीता शाक्य, विशिष्ट अतिथि कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी आनंद सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता रहे।
सम्मेलन की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने एनजीओ सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार ने पिछले 10 वर्षों में महिलाओं को सुविधा, सुरक्षा और सम्मान किया है। महिलाओं की सुविधा के लिए उज्जवला योजना अन्तर्गत फ्री गैस कनेक्शन, रहने के लिए प्रधानमंत्री आवास, महिला स्वयं सहायता समूहों एवम एनजीओ के क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं को विभिन्न योजनाओं में आर्थिक ऋण और सहायता प्राप्त करा कर उन्हें सशक्त बनाने का कार्य किया है। महिलाओं की आत्म सम्मान और विश्वास को बढ़ाया है। सरकार किसी के साथ कोई भेदभाव नही कर रही है ।महिलाओ बेटियो को बेहतर सुविधाएं और उनकी स्मस्यायो का तेजी से समाधान करने के लिए वन स्टाप सेंटर और महिला शक्ति केंद्र समन्वय से काम कर रहे है।राशन दुकानों में महिलाएं अहम भूमिका निभा रही है।कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी आनंद सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं और बालिकाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक रूप से से सशक्त बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर कर रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने महिलाओ के लिए बहुत सी जन कल्याणकारी योजनाएं चला रही है जिसका लाभ महिलाओ को मिल रहा है। यह सिर्फ भाजपा सरकार में ही संभव है, अन्य दल महिलाओ का कोई ध्यान नही रखते है ,मोदी जी ने महिलाओ के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देकर महिलाओ का सम्मान किया। और आने वाले महीनों में होने वाले लोकसभा चुनाव में फिर तीसरी बार मोदी जी की सरकार बनाने का संकल्प लेकर मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का कार्य करे। वही महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजू सिंह चौहान, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अरुणा सक्सेना ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गिरीश तिवारी, भाजपा जिला मंत्री व अजीतमल मंडल प्रभारी ऋषि पांडे, आशाराम राजपूत, जिला उपाध्यक्ष एवम् कार्यकम जिला संयोजक अनिल तोमर, एनजीओ सम्मेलन के संयोजक व जिला मंत्री विशाल शुक्ला, महिला मोर्चा जिला महामंत्री खुशबू पांडे, दिबियापुर मंडल अध्यक्ष जगमोहन सिंह चौहान,कंचन श्रीवास्तव, यशवीर सिकरवार, राहुल गुप्ता, सोनू सोनी आदि ढाई सैकड़ा लोग मौजूद रहे। कार्यकम के समापन पर महिलाओ को पत्रक भी वितरित किए गये।

About sach-editor

Check Also

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये कालपी(जालौन) वुधवार को उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य एवं चिकित्सा निदेशालय लखनऊ से संयुक्त निदेशक डॉ शालू गुप्ता के नेतृत्व में चिकित्साधिकारी टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होने सीएचसी का घूम-घूमकर निरीक्षण कर परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा रोगियों का तत्परता से उपचार करने के लिये डॉक्टरों तथा कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये कालपी(जालौन) वुधवार को उत्तर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *