Breaking News

औरैया-लोकसभा चुनाव तिथियां की हुई घोषणा नगर पालिका हुआ सक्रिय

लोकसभा चुनाव तिथियां की हुई घोषणा नगर पालिका हुआ सक्रिय

आचार संहिता लागू होते ही उतरवाए बैनर-होर्डिंग्स

 

 

औरैया। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होते ही जिला प्रशासन प्रशासन सख्त हो गया। नगर पालिका व नगर पंचायत की टीम ने शहर और देहात क्षेत्रों में लगे नेताओं के होर्डिंग, बैनर व पोल क्योस्क उतरवाने का अभियान शुरू कर दिया गया है।
शहर में इटावा रोड, सदर बाजार, दिबियापुर रोड़ व हाईवे से राजनीति पार्टियों के होर्डिंग व बैनर उतरवाए गये। अन्य मार्गों से भी राजनीतिक प्रचार सामग्रियों को उतारने का काम गया। चुनाव के लेकर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के दावेदार क्षेत्र में प्रभावी ढंग से अपनी उपस्थिति दिखा रहे थे। इसको लेकर वह सड़कों के किनारे होर्डिंग, पोस्टर, बैनर और राजनीतिक दलों के झंडों आदि लगा रहे थे। जिस वजह से सड़कें रंग-बिरंगी नजर आ रही थी। यहां तक कि कई स्थानों पर नेताओं ने दीवारों को भी अपने व पार्टी के नाम से रंगा हुआ था। शनिवार को चुनाव आचार संहिता लगते ही प्रशासनिक, पुलिस व निकाय के अधिकारी हरकत में आ गये थे। अधिकारियों ने टीम के साथ शहर व देहात क्षेत्रों में लगे होर्डिंग, बैनर आदि उतरवाने का काम शुरू कर दिया। जहां दीवारों पर- राजनीतिक प्रचार के उद्देश्य से जो स्लोगन आदि लिखे गये थे उन्हें पुतवाने का काम शुरू कर दिया गया है।

About sach-editor

Check Also

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों को दिए गए निर्देश उप जिला अधिकारी ने कढ़ाई से नियम पालन करने का दिया निर्देश,लापरवाही होने पर की जाएगी कार्रवाई “मिशन सेफ़ फ़्यूचर 2.0” के अंतर्गत तहसील अकबरपुर स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में विकास खंड अकबरपुर एवं सरवनखेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों के बच्चों की सुरक्षा एवं विद्यालय परिवहन व्यवस्था को लेकर प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यो की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, भवन की स्थिति तथा विद्यालयीय वाहनों के सुरक्षित संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *