Breaking News

औरैया।माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का विदाई सम्मान समारोह लहरापुर में हुआ आयोजित

माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का विदाई सम्मान समारोह लहरापुर में हुआ आयोजित

मुख्य अतिथि जिला प्रभारी भाजपा आनन्द कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक औरैया रहे

औरैया। शनिवार को श्री सच्चिदानंद जन सहयोगी इंटर कालेज लहारापुर में माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा जनपद के सेवानिवृत्त माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार दीक्षित कोषाध्यक्ष राम मोहन सविता एवं जिला मंत्री पंकज सिंह भदौरिया ने विदाई समारोह का भव्य आयोजन कर मिसाल पेश की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधक रविंद सिंह चौहान ने की।
जिला प्रभारी आनन्द कुमार सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम प्रकाश यादव ने सेवानिवृत चंद्रभान सिंह, प्रवीण दीक्षित,सुरेश बाबू तीनों कर्मचारियों को शाल ओढ़ाकर, रामायण, आसान आदि भेंटकर शैक्षिक व्यवहार और समाज के लिए अच्छे कार्य के लिए आशीष प्रदान किया।इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि आंनद कुमार सिंह ने कहा कि सर्विस में आने के बाद ही सेवानिवृत्त होना भी तय हो जाता है आप सभी ने सकुशल अपना कार्यकाल पूरा किया इसके लिए बहुत बहुत शुभकामनाएं।मौके पर मौजूद साथियों ने सभी सेवानिवृत साथियों को विभिन्न प्रकार की पुस्तके आदि भेंटकर भावभीनी विदाई दी और भविष्य में सहयोग की कामना की। जिले से कुल तेरह कर्मचारी सेवानिवृत हुए।जिनमे माया, सुधीर पांडे, सोना देवी, वेद कुमार, रविंद सिंह, रूक्मणी देवी, प्रेम कुमार मिश्रा, त्रिविक्रम पांडेय, वीरेंद्र अवस्थी, विजय कुमार, राम नारायण मौके पर मौजूद नहीं रह सके। विदाई देने वालों में मुख्य रूप से माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा,महामंत्री संजय पुंडीर, कोषाध्यक्ष अनूप द्विवेदी एवम जनपद के माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के पदाधिकारी कौशल राजपूत, प्रशांत त्रिवेदी अवशेष, पांडे, अवधेश कुमार यादव, मनोज कुमार गुप्ता, अरविंद कुमार यादव आदि कर्मचारी अधिकारी छात्र छात्राएं भारी संख्या में शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप सिसोदिया ने किया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गान एवं मनमोहक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

About sach-editor

Check Also

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे होगी कार्यकारिणी की बैठक 15 सदस्यों की अपने पदाधिकारी पूर्व में हुए वायरल विडिओ का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, सदर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह तहसीलदार पवन कुमार, सदर कोतवाल हरमीत सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार अकबरपुर में समिति से जुड़े व वर्ष 2026-27 के लिए बनाई गई

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *