Breaking News

औरैया-असंतुलित होकर बाइक फिसली दो युवक गंभीर घायल

असंतुलित होकर बाइक फिसली दो युवक गंभीर घायल औरैया। कोतवाली क्षेत्र के जालौन रोड पर सोमवार की सुबह संतुलित होकर बाइक फिसलने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गयें। घायलावस्था में उन्हें निजी साधन से स्थानीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। .जनपद जालौन थाना कुठौद क्षेत्र के ग्राम नायली निवासी राम शरन 50 वर्ष पुत्र तुलसीराम सोमवार की सुबह करीब 8:15 बजे अपने एक अन्य साथी प्रमोद 45 वर्ष पुत्र घसीटे निवासी खोजापुर जनपद कानपुर देहात के साथ सोमवार की सुबह करीब सुबह करीब सवा 8 बजे बाइक द्वारा औरैया की ओर जा रहा था। जैसे ही वह कोतवाली क्षेत्र के शेरगढ़ घाट यमुना नदी के आगे पहुंचा उसी समय बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। जिससे बाइक सवार उपरोक्त दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना के दोनों घायलों को निजी साधन से स्थानीय 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा था।

About sach-editor

Check Also

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर 15 अक्टूबर से सरकार द्वारा यू पी आई भुगतान पर व्यापरियों से 0.4% यम डी आर का लगाए जाने के विरोध के सम्बंध में आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद कानपुर देहात एवं नगर कार्यकारिणी द्वारा ज्ञापन जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू के नेतृत्व में पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय माती पहुंच कर माननीय

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *