Breaking News

दक्षिण- कोरिया में 181 लोगों को ले जा रहा विमान रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया

दक्षिण कोरिया में 181 लोगों को ले जा रहा विमान रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया

जिसमें 28 लोगों की मौत हो गई

विमान लैंडिंग के वक्त रनवे से उतर गया जिससे ये बड़ा हादसा हो गया

रायटर्स के मुताबिक, दक्षिण कोरिया के मुआन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विमान रनवे से उतरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया
जिसमें 28 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है रिपोर्ट में कहा गया है कि जेजू एयर के विमान में 175 यात्री और 6 फ्लाइट अटेंडेंट सवार थे
यह विमान बैंकॉक से वापस आ रहा था और लैंडिंग के समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया
एयरपोर्ट दक्षिण कोरिया के दक्षिणी भाग में है
स्थानीय मीडिया द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में विमान से धुआं निकलता हुआ दिखाई दे रहा है
योनहाप न्यूज एजेंसी के मुताबिक विमान रनवे से फिसलकर बाड़ से टकरा गया
यह घटना स्थानीय समयानुसार सुबह 9:07 बजे दक्षिण-पश्चिमी तटीय एयरपोर्ट पर हुई साउथ कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सुंग-मोक ने राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं

About sach-editor

Check Also

अकबरपुर, कानपुर देहात योगी सरकार की महत्वाकांक्षी 102-108 निःशुल्क एंबुलेंस सेवा जिसे गरीबों के लिए जीवनदायिनी माना जाता है, कानपुर देहात में सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों की मनमानी और लापरवाही के चलते मजाक बनकर रह गई है। न वर्दी, न पहचान – कौन मरीज, कौन कर्मचारी पता ही नहीं

कानपुर देहात में 102-108 एंबुलेंस सेवा भगवान भरोसे: पायलट-EMT उड़ा रहे हैं कंपनी के आदेशों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *