Breaking News

कालपी जालौन-रात में संयुक्त टीम ने अवैध बालू परिवहन

कालपी जालौन

रात में संयुक्त टीम ने अवैध बालू परिवहन करते ओवरलोड 7 ट्रकों को पकड़ा

आटा – सुरेहती मार्ग में एसडीएम,सीओ, नायब तहसीलदार,खनिज अधिकारी की संयुक्त टीम सड़कों में चैंकिंग में उतरी

कालपी जालौन

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर
रात में उपजिलाधिकारी सुशील सुशील कुमार सिंह व सीओ अवधेश कुमार सिंह, नायब तहसीलदार तारा शुक्ला, खनिज अधिकारी जीपी दत्ता की संयुक्त टीम द्वारा आटा तथा जोल्हूपुर मोड़ हाइवे रोड में अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया गया। आटा सुरैहती मार्ग में चैकिंग के दौरान बिना प्रपत्रों के अवैध बालू के ओवरलोड भरे 7 ट्रको को परिवहन करते पकड़ कर टीम के द्वारा सीज करने की बड़ी कार्यवाही की गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 5/6 फरवरी की रात को एसडीएम सुशील कुमार सिंह ल सीओ अवधेश कुमार सिंह, थाना पुलिस की संयुक्त टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। तभी जोल्हूपुर मोड़ की सड़क में उपजिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह की टीम ने अवैध खनन तथा ओवरलोड परिवहन के खिलाफ चैकिंग की गई। इस दौरान बिना खनिज प्रपत्रों के ओवरलोड मौरम लादे 7 ट्रकों को परिवहन करते हुए पकड़ लिया।
चैंकिंग के दौरान एसडीएम सुशील कुमार,सीओ अवधेश कुमार सिंह, नायब तहसीलदार तारा शुक्ला, खनिज अधिकारी जीपी दत्ता तथा थाना पुलिस के जवान मौजूद रहे।
उपजिलाधिकारी ने पकड़े गये सभी वाहनों को गल्ला मंडी कालपी के परिसर में पुलिस की अभिरक्षा में सीज कर खड़ा करा दिया गया।चैकिंग अभियान की खबर मिलते ही वाहन चालकों में खलबली मच गयी।

About sach-editor

Check Also

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे होगी कार्यकारिणी की बैठक 15 सदस्यों की अपने पदाधिकारी पूर्व में हुए वायरल विडिओ का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, सदर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह तहसीलदार पवन कुमार, सदर कोतवाल हरमीत सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार अकबरपुर में समिति से जुड़े व वर्ष 2026-27 के लिए बनाई गई

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *