Breaking News

कानपुर देहात-पशु क्रूरता के आरोपी की अग्रिम जमानत खारिज

पशु क्रूरता के आरोपी की अग्रिम जमानत खारिज

कानपुर देहात। करीब छह माह पूर्व भोगनीपुर मार्ग पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो ट्रक पकड़े थे, जिनमें करीब 53 गोवंशीय मवेशी मिले थे। पुलिस को देख आरोपी मौके से फरार हो गए थे। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी ने पुलिस गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालत में अग्रिम जमानत दाखिल की थी जिसकी सुनवाई करते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया।
भोगनीपुर मार्ग पर पुलिस ने छह माह पहले दो ट्रक पकड़े थे, जिसमें गोवंशीय मवेशियों को ठूस कर भरा गया था। पुलिस को देख आरोपी अकबराबाद गांव जाने वाले मार्ग के बीच जंगल में भाग गए थे। पुलिस के मामला दर्ज करने के बाद दौरान विवेचना वाराणसी पिण्डारा बड़ागांव निवासी सतीश का नाम आने के बाद आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। जिसकी सुनवाई अपर जिला जज/ एफ टी सी कोर्ट में चल रही थी। एडीजीसी धनंजय पांडेय ने बताया कि दौरान सुनवाई बचाव व अभियोजन पक्ष को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी की अग्रिम जमानत अर्जी को खारिज कर दिया है।

About sach-editor

Check Also

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश 28 जून को आयोजित वृहद पल्स पोलियो अभियान में शत-प्रतिशत 0 से 05 वर्ष के बच्चों तक पहुँचे स्वास्थ्य विभागः जिलाधिकारी गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने हेतु आशाओं के माध्यम से जनता को करें जागरूक। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक। जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में जनपदीय स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक तथा आगामी 28 जून 2026 को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी पल्स पोलियो अभियान को जनपद की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए निर्देशित किया कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग,

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *