Breaking News

प्रयागराज महाकुम्भ-2025 को दिव्य-भव्य व डिजिटल

प्रयागराज महाकुम्भ-2025 को दिव्य-भव्य व डिजिटल बनाने के लिए योगी सरकार ने अनोखी पहल की है। महाकुम्भ मेला क्षेत्र में लगाए गए चार रंगों के QR Code स्कैन करते ही श्रद्धालुओं को कई महत्वपूर्ण जानकारी मोबाइल पर प्राप्त हो जाएगी

हरा QR कोड : कुंभ प्रशासन से सीधा संपर्क अब आसान। कुंभ मेले में प्रशासनिक संपर्क को सुगम बनाने के लिए एक नया हरा QR कोड लॉन्च किया गया है। इस QR कोड को स्कैन करते ही कुंभ प्रशासन से जुड़े सभी जरूरी संपर्क नंबर आपकी स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएंगे। इसमें मंडलायुक्त, पुलिस स्टेशन और अन्य महत्वपूर्ण अधिकारियों के नंबर शामिल हैं

नारंगी QR कोड: महाकुंभ और सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी। महाकुंभ 2025 से जुड़ी हर जानकारी अब नारंगी QR कोड के जरिए उपलब्ध होगी। इसे स्कैन करने पर महाकुंभ की योजनाओं, विभागों की कार्यप्रणाली और उत्तर प्रदेश के विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की जा सकती हैं

लाल QR कोड: इमरजेंसी हेल्प और अस्पतालों की जानकारी अब एक स्कैन में। महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लाल रंग का QR कोड लॉन्च किया गया है। इस QR कोड को स्कैन करते ही प्रयागराज के 657 अस्पतालों की सूची, उनके फोन नंबर और उपलब्ध बेड की जानकारी तुरंत प्राप्त की जा सकती है।

नीला QR कोड: महाकुंभ में होटल और खाने की जानकारी एक क्लिक में। महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नीला QR कोड लगाया गया है। इस कोड को स्कैन करते ही 20 होटलों की सूची और खाने-पीने की जगहों की पूरी जानकारी तुरंत उपलब्ध होगी

About sach-editor

Check Also

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम सचिवों को जीएसटी कटौती संबंधी प्रावधानों की दी गई विस्तृत जानकारी ग्राम सचिव वित्तीय कार्यों का निष्पादन शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप करें तथा जीएसटी कटौती से संबंधित नियमों का पूर्ण अनुपालन: मुख्य विकास अधिकारी विकास भवन सभागार, माती में आज मुख्य विकास अधिकारी श्री विधान जायसवाल की अध्यक्षता में ग्राम सचिवों हेतु जीएसटी कटौती (GST Deduction) के संबंध में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य ग्राम सचिवों को जीएसटी कटौती से संबंधित प्रावधानों, प्रक्रियाओं एवं शासन द्वारा निर्धारित नियमों की विस्तृत जानकारी प्रदान करना तथा वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता एवं त्रुटिरहित कार्यप्रणाली सुनिश्चित करना रहा।

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम सचिवों को जीएसटी कटौती संबंधी प्रावधानों की दी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *