Breaking News

औरैया-रिटायर्ड फौजी को जहर खुरानों ने बैंक के

औरैया खबर
रिटायर्ड फौजी को जहर खुरानों ने बैंक के बाहर बेहोश कर अभिलेख किए पार

बैंक में खाते से पैसा निकालने आया था लेकिन पैसे नहीं निकले तो बच गए

बिधूना,औरैया। बिधूना की स्टेट बैंक शाखा में अपने खाते से पैसे निकालने आए वृद्ध रिटायर्ड थल सैनिक को बैंक के बाहर अज्ञात जहर खुरानों ने कोई नशीला पदार्थ सुबह कर बेहोश कर उसकी जेब में पड़े चेक बुक व जीवित प्रमाण पत्र आदि निकाल लिया हालांकि बैंक में उसके खाते से पैसे ना निकल पाने के कारण उसके पैसे बच गयें हैं। .प्राप्त जानकारी के मुताबिक बेला थाना क्षेत्र के ग्राम कसारी निवासी लगभग 75 वर्षीय रिटायर्ड थल सैनिक विश्राम सिंह भदौरिया बिधूना कस्बे में स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा से अपने खाते से पैसे निकालने आए थे किंतु खाते से पैसे नहीं निकल सके जिस पर वह बैंक से बाहर जा रहे थे तभी अज्ञात जहर खुरानों ने वृद्ध के पास पैसे मौजूद होने के लालच में उसे कोई जहरीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और उसकी जेब में पड़ी चेक बुक जीवित प्रमाण पत्र आदि लेकर फरार हो गए हालांकि जेब में पैसे ना होने के कारण उसके पैसे बच गए हैं। रिटायर्ड थल सैनिक द्वारा गुरुवार को बिधूना कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की गई है।

About sach-editor

Check Also

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों को दिए गए निर्देश उप जिला अधिकारी ने कढ़ाई से नियम पालन करने का दिया निर्देश,लापरवाही होने पर की जाएगी कार्रवाई “मिशन सेफ़ फ़्यूचर 2.0” के अंतर्गत तहसील अकबरपुर स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में विकास खंड अकबरपुर एवं सरवनखेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों के बच्चों की सुरक्षा एवं विद्यालय परिवहन व्यवस्था को लेकर प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यो की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, भवन की स्थिति तथा विद्यालयीय वाहनों के सुरक्षित संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *