Breaking News

कानपुर देहात-हाइवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की जान गई

हाइवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की जान गई

घर से ड्यूटी जाने के लिए निकला था युवक, कुंदनपुर के गांव के नजदीक कानपुर झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ उपरोक्त हादसा

 

कानपुर देहात। घर से रनियां स्थित फैक्टरी में ड्यूटी करने के लिए निकले युवक को कानपुर-इटावा हाईवे पर कुंदनपुर के पास तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गए। देर रात को उपचार के दौरान हैलट कानपुर में उनकी मौत हो गई।
अकबरपुर थाना क्षेत्र के वंशनपुरवा निवासी बृजेश (35)
पुत्र रंगीलाल रनियां स्थित एक फैक्टरी में काम करते थे। बड़े भाई सर्वेश ने बताया कि बृजेश गुरुवार रात आठ बजे के करीब बाइक से ड्यूटी जाने के लिए निकला था। हाईवे पर कुंदनपुर के पास पहुंचने पर किसी वाहन ने उनको टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 112 पुलिस उन्हें जिला अस्पताल ले आई। यहां डॉक्टर ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए हैलट रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान देर रात को उनकी मौत हो गई।
अनहोनी पर मां फूलन देवी, पत्नी पूनम, बेटा ओमजी, रामजी, भाई अवधेश, शिवशंकर व उमेश रोने लगे। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार शाम 5:30 बजे के करीब परिजन शव फैक्टरी ले गए और मुआवजे की मांग करने लगे। शाम 6:30 बजे तक परिजन और फैक्टरी प्रबंधन में बात नहीं बन सकी। रनियां थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी ने बताया कि परिजन ने अभी तक घटना की जानकारी नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

About sach-editor

Check Also

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे होगी कार्यकारिणी की बैठक 15 सदस्यों की अपने पदाधिकारी पूर्व में हुए वायरल विडिओ का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, सदर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह तहसीलदार पवन कुमार, सदर कोतवाल हरमीत सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार अकबरपुर में समिति से जुड़े व वर्ष 2026-27 के लिए बनाई गई

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *