Breaking News

अजीतमल,औरैया-पटाखा जलाने पर तीन बच्चे बुरी तरह झुलसे

पटाखा जलाने पर तीन बच्चे बुरी तरह झुलसे

अजीतमल,औरैया। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग जगह पर पटाखों का बारूद जलाने पर तीन बच्चें बुरी तरह झुलस कर घायल हो गये।घायलावस्था में परिजनों द्वारा सीएचसी में भर्ती कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्कर्ष पुत्र योगेश बाबू उम्र 6 वर्ष, बबली पुत्री राज कुमार उम्र 8 वर्ष निवासी श्रीनगर अटसू और शिवांश पुत्र मोनू उम्र 2 वर्ष निवासी फिरोजनगर अजीतमल उस समय झुलस कर घायल हो गये जब वह घर पर पटाखे चला रहे थे। तीनों बच्चों को घायलावस्था में परिजनों द्वारा सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

About sach-editor

Check Also

यूपी में सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर- लखनऊ प्रदेश में आतंकी घटना को लेकर अलर्ट किया गया,जम्मू कश्मीर में मजदूरों की हत्या के बाद यूपी में अलर्ट,राजधानी के VVIP इलाकों को निशाना बनाने का इनपुट मिला,चारबाग रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे पर अलर्ट घोषित,विधानसभा,

यूपी में सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर- लखनऊ प्रदेश में आतंकी घटना को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *