Breaking News

औरैया-गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित

गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित

औरैया 14 अक्टूबर 2024- मुख्य विकास अधिकारी राम सुमेर गौतम ने अवगत कराया है कि शासन द्वारा गुरू गोविंद सिंह की जयंती पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले महानुभावों को पुरस्कृत किये जाने हेतु वर्ष 2024-25 के लिए गुरू गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार हेतु प्रस्ताव/आवेदन दिनांक 31 अक्टूबर 2024 तक आमंत्रित किए गये हैं। इसके लिए जनपद के ऐसे महानुभाव जिनके द्वारा मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय एवं राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में पूर्ण समर्पित होकर सर्वोत्कृष्ट कार्य किया हो, और जो भारत का मूल नागरिक हो, उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा के भीतर पुरस्कार पर विचार किए जाने के वर्ष में सामान्यतया निवास करता रहा हो। .बताया गया कि मानवाधिकार, सामाजिक न्याय व राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान रहा हो और गुरू गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार योजना के अधीन पूर्व में इस राज्य सरकार द्वारा पुरस्कार न दिया जा चुका हो, ही व्यक्ति आवेदन कर सकता है। इसके लिए गुरू गोविंद सिंह जी के जन्म दिवस( 05 जनवरी) पर गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार प्रदान किये जाने व रूपये एक लाख का नगद पुरस्कार तथा प्रशस्ति- पत्र दिया जाता है। उक्त के संबंध में आवेदन कर्ता अपने द्वारा किए गए कार्यों के अभिलेखीय साक्ष्यों के साथ आवेदन मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय ककोर स्थित विकास भवन या जिला सूचना अधिकारी कार्यालय विकासखंड कार्यालय औरैया/ककोर स्थित कलेक्ट्रेट कक्ष संख्या 33 में पूर्ण साक्ष्यों के साथ उपलब्ध करा सकता है। उन्होंने बताया कि आवेदक पर कोई आपराधिक मामला प्रचलित/लंबित न हो और किसी भी आपराधिक मामले में किसी न्यायालय द्वारा दंडित नहीं किया गया हो।

About sach-editor

Check Also

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता आयोजित कानपुर देहात | दिनांक: 12 जून 2026 केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद कानपुर देहात स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में माननीय मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर देहात डॉ० संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सुशासन, सेवा, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियो एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2014 के पश्चात केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश तथा जनपद में कराए गए विकास कार्यों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय वृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, गरीब एवं वंचित वर्गों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। कृषि आधारित विकास के साथ-साथ ऊर्जा के

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *