Breaking News

औरैया-छात्रा के साथ छीटाकसी करने पर दो के विरुद्ध पंजीकृत हुआ मुकदमा

छात्रा के साथ छीटाकसी करने पर दो के विरुद्ध पंजीकृत हुआ मुकदमा

 

औरैया। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी छात्रा के साथ दो युवक बीते कई दिनों से छीटाकसी करते थे। जिस पर शनिवार को छात्रा ने अपने परिजनों को जानकारी दी। जानकारी पर उसके परिजन उस स्थान पर पहुंचे जहां पर उसे परेशान किया जाता था। परिजनों द्वारा वहां पर मौजूद एक युवक को पकड़ लिया तथा मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पहुंचे कोतवाली प्रभारी भूपेन्द्र राठी अपने हमराहियों के साथ पहुंच गये थे। जहां पर उनके द्वारा युवक से पूछताछ की गई। जिस पर उसने अपने एक अन्य साथी का नाम भी बताया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि नारायन व शशीकांत के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।

About sach-editor

Check Also

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये कालपी(जालौन) वुधवार को उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य एवं चिकित्सा निदेशालय लखनऊ से संयुक्त निदेशक डॉ शालू गुप्ता के नेतृत्व में चिकित्साधिकारी टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होने सीएचसी का घूम-घूमकर निरीक्षण कर परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा रोगियों का तत्परता से उपचार करने के लिये डॉक्टरों तथा कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये कालपी(जालौन) वुधवार को उत्तर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *