Breaking News

कंचौसी,औरैया-सड़क बनी तालाब राहगीरों को करना पड़ रहा मुश्किलों का सामना

सड़क बनी तालाब राहगीरों को करना पड़ रहा मुश्किलों का सामना

 

आए दिन क्षतिग्रस्त सड़क एवं जलवायु के कारण गिरकर घायल हो रहे है राहगीर

 

कंचौसी,औरैया। कंचौसी झीझक मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया।और उसमें पानी भर गया। इससे सड़क ने पूरा तालाब का रूप ले लिया है। आने जाने वाले राहगीर आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। कंचौसी रेलवे क्रासिंग से होकर कानपुर देहात के झीझक को जाने वाली सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गई है। इतना ही नहीं गड्ढे में पानी भर जाने की वजह से लोगों को गड्ढे की गहराई का पता नहीं चल पाता। जबकि इस मार्ग का बीते दो वर्ष पूर्व करोड़ों की लागत से इस मार्ग का निर्माण करवाया गया था लेकिन विभाग के अधिकारियो द्वारा ध्यान ना देने से इससे आए दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं हो रही है। इस सड़क की समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों से बात की गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। विभाग के अधिकारियो द्वारा अभी तक इस तरफ किसी का ध्यान नहीं गया। ऐसे में सड़क की जर्जर दशा देखकर ग्रामीणों के साथ ही राहगीरों में जन प्रतिनिधियों को लेकर भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।

About sach-editor

Check Also

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे होगी कार्यकारिणी की बैठक 15 सदस्यों की अपने पदाधिकारी पूर्व में हुए वायरल विडिओ का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, सदर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह तहसीलदार पवन कुमार, सदर कोतवाल हरमीत सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार अकबरपुर में समिति से जुड़े व वर्ष 2026-27 के लिए बनाई गई

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *