Breaking News

कानपुर देहात-सर्प दंश से हुई मृत्यु, मचा कोराहम

सर्प दंश से हुई मृत्यु, मचा कोराहम

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

कानपुर देहात। सोमवार को रूरा थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में एक 19 वर्षीय युवक को जहरीले सांप ने काट लिया। देखते ही देखते उसकी हालत बिगड़ने लगी। उसे गंभीर हालत में उसके परिजन उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए जहां पर उसकी मृत्यु हो गई। उपरोक्त युवक की मृत्यु होते ही उसके परिजनों के बीच कोराहम मच गया। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच करने के बाद मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
प्राप्त जानकारी के आधार पर सोमवार को शाम करीब 5:00 बजे रूरा थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव निवासी राम सजीवन कोरी के 19 वर्षीय पुत्र सत्यम को किसी जहरीले सांप ने काट लिया। देखते ही देखते उसकी हालत बिगड़ने लगी उसे गंभीर हालत में उसके परिजन उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए जहां पर उसकी मृत्यु हो गई।

About sach-editor

Check Also

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये कालपी(जालौन) वुधवार को उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य एवं चिकित्सा निदेशालय लखनऊ से संयुक्त निदेशक डॉ शालू गुप्ता के नेतृत्व में चिकित्साधिकारी टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होने सीएचसी का घूम-घूमकर निरीक्षण कर परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा रोगियों का तत्परता से उपचार करने के लिये डॉक्टरों तथा कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये कालपी(जालौन) वुधवार को उत्तर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *