Breaking News

औरैया-कूलर में उतरे करंट की चपेट बनाने से युवक झुलसा, डॉक्टर ने किया मृत घोषित

कूलर में उतरे करंट की चपेट बनाने से युवक झुलसा, डॉक्टर ने किया मृत घोषित

कोतवाली क्षेत्र के एसपी आवास स्थित कांशीराम कालोनी में किराए पर रहता था मृतक

 

औरैया, दैनिक स्वतंत्र निवेश। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एसपी आवास स्थित काशीराम कॉलोनी में किराए पर रह रहे एक युवक कूलर में उतरे करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे औरैया के 50 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जनपद कानपुर देहात के औरंगाबाद निवासी उदय कुमार पुत्र महेश कुमार गाड़ी चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। वह औरैया के एसपी आवास स्थित एक काशीराम कॉलोनी में किराए पर रहता था। मंगलवार की सुबह वह घर में लगे कूलर को बंद करने के लिए पहुंचा कि तभी उसमें अचानक से करंट आ गया। करंट की चपेट में आने से उदय गंभीर रूप से झुलस कर वहीं पर गिर पड़ा। जब उसकी पत्नी प्रेमलता ने उसे जमीन पर पड़ा देखा तो उसने चिल्लाना शुरू किया। आस पड़ोस के लोगों के सहयोग से उसे औरैया के 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन उसके शव को लेकर कॉलोनी आ गए। थोड़ी देर बाद उन लोगों को यह महसूस हुआ कि जैसे उदय की सांस चल रही है। इस पर वह लोग उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां पर भी उसे मृत घोषित किया गया। इस पर वह सरकारी अस्पताल ले आए। जहां पर सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। कालौनी के लोगों ने बताया कि मृतक के एक डेढ़ वर्ष की पुत्री है तथा उसकी पत्नी प्रेमलता वर्तमान में गर्भवती है। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।

About sach-editor

Check Also

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे होगी कार्यकारिणी की बैठक 15 सदस्यों की अपने पदाधिकारी पूर्व में हुए वायरल विडिओ का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, सदर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह तहसीलदार पवन कुमार, सदर कोतवाल हरमीत सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार अकबरपुर में समिति से जुड़े व वर्ष 2026-27 के लिए बनाई गई

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *