Breaking News

कानपुर देहात-फिल्म मनिहार 14 जून को होगी रिलीज, दर्शकों को मिलेगा ग्रामीण परिवेश का मजा

फिल्म मनिहार 14 जून को होगी रिलीज, दर्शकों को मिलेगा ग्रामीण परिवेश का मजा
..

जनपद कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव बैजामऊ गांव में बनाई गई है उपरोक्त फिल्म मनिहार

 

कानपुर देहात… दैनिक स्वतंत्र निवेश ..जय श्री मूवी प्रोडक्शन स्टूडियो प्रजेंट्स मनिहार फिल्म की रिलीजिंग 14 जून शुक्रवार 2024 को उत्तर प्रदेश के साथ ही देश भर के विभिन्न सिनेमा घरों मे रिलीज हो रही है मनिहार फिल्म के सह निर्माता सौरभ कटियार ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले गाँव बैजामऊ में बनी फिल्म मनिहार पूरी तौर पर देहाती परिवेश मे बनी है. सह निर्माता सौरभ कटियार ने बताया कि फिल्म में एक चूड़ी बेचने वाले की कहानी है. फिल्म की लागत लगभग दो करोड़ रुपए आई है. उन्होंने जनपद कानपुर देहात के लोगों के साथ ही देश वासियों से मनिहार फिल्म अपने अपने नजदीकी सिनेमा घरों में देखने का आवाहन किया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सह निर्माता वी.के सचान, सह निर्माता मृदुला सचान, व फिल्म के कलाकार शैलेंद्र यादव मौजूद रहे. इस फिल्म की मुख्य निर्माता नम्रता सिंह है

About sach-editor

Check Also

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये कालपी(जालौन) वुधवार को उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य एवं चिकित्सा निदेशालय लखनऊ से संयुक्त निदेशक डॉ शालू गुप्ता के नेतृत्व में चिकित्साधिकारी टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होने सीएचसी का घूम-घूमकर निरीक्षण कर परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा रोगियों का तत्परता से उपचार करने के लिये डॉक्टरों तथा कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये कालपी(जालौन) वुधवार को उत्तर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *