Breaking News

कानपुर देहात-ग्राम पंचायत की गोशालाओं में भूसा खरीद का होगा सत्यापन

ग्राम पंचायत की गोशालाओं में भूसा खरीद का होगा सत्यापन

कानपुर देहात, दैनिक स्वतंत्र निवेश। गौशाला में भूसा खरीद के नाम पर लाखों रुपये की हेराफेरी किए जाने का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन सख्त हो गया है। जिला पंचायत राज विभाग ने गांव में संचालित गोशालाओं को आवंटित भूसा की धनराशि का सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं।सरकार गोशालाओं में गोवंश संरक्षित करने पर जोर दे रही है। देखरेख व चारे के इंतजाम के लिए पर्याप्त बजट भी दिया जा रहा है।पशु पालन विभाग की ओर से गोवंश की संख्या व भूसा की निर्धारित कीमत के अनुसार गोशालाओं को बजट दिया गया है। मैथा ब्लॉक की रैपालपुर गोशाला में सात लाख से अधिक की हेराफेरी पाए जाने के बाद जिम्मेदारों नींद टूटी है। अब जिले की सभी गोशालाओं को दिए गए बजट व अब तक खर्च हुई धनराशि व भूसे पर खर्च की धनराशि का सत्यापन किया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी विकास पटेल ने बताया कि कई जगह से गोवंशों की देखरेख में शिकायतें मिल रही हैं, जबकि पर्याप्त बजट दिया गया है।कुछ जगह से गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। रैपालपुर ग्राम प्रधान को नोटिस पहले ही जारी की जा चुकी है। अब अन्य गोशालाओं में सत्यापन कराकर हकीकत जांची जाएगी।यदि कहीं पर अभिलेखों व दिए गए बजट में हेराफेरी मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

About sach-editor

Check Also

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश 28 जून को आयोजित वृहद पल्स पोलियो अभियान में शत-प्रतिशत 0 से 05 वर्ष के बच्चों तक पहुँचे स्वास्थ्य विभागः जिलाधिकारी गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने हेतु आशाओं के माध्यम से जनता को करें जागरूक। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक। जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में जनपदीय स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक तथा आगामी 28 जून 2026 को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी पल्स पोलियो अभियान को जनपद की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए निर्देशित किया कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग,

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *