Breaking News

कानपुर देहात-मुख्य चिकित्साधिकारी, कानपुर देहात के सभागार में World Red Cross Day पर किया गया विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

मुख्य चिकित्साधिकारी, कानपुर देहात के सभागार में World Red Cross Day पर किया गया विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

 

उपरोक्त शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर देहात के माननीय सचिव/ माननीय अपर जिला जज श्री हिमांशु कुमार सिंह जी ने दी तमाम प्रकार की विधिक जानकारियां

 

कानपुर देहात ( दैनिक स्वतंत्र निवेश) राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों में श्री जय प्रकाश तिवारी, माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात के निर्देशानुसार आज दिनांक-08.05.2024 दिन बुधवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कानपुर देहात के सभागार World Red Cross Day के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया, उपरोक्त शिविर में जनपद में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डॉक्टर व अन्य विशेषज्ञ उपस्थित हुये। World Red Cross Day के अवसर पर श्री हिमांशु कुमार सिंह माननीय अपर जिला जज / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात द्वारा Red Cross की स्थापना व उसके उपबन्धों के बारे में विशेष जानकारियां दी गयी, एवं ए. के. सिंह मुख्य चिकित्साधिकारी, कानपुर देहात इसके गठन व इसके कार्यों व फायदों के बारे में विशेष जानकारियां भी दी गयी।
डॉ. यतेन्द्र द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से PPT चलाकर दिखाया गया व उसके प्रभाव के बारे में भी बताया गया साथ ही यह भी बताया गया कि इसमें सदस्यों की संख्या प्रतिदिन लगातार बढ़ रही जिससे लोगों को किसी भी परिस्थिति में खून (Blood) की कमी न होने पाये। एक अन्य विषय World Thalassemia Day पर भी महिला चिकित्सक डॉ. राशि जैन द्वारा विशेष जानकारियां प्रदान की गयी व चर्चा भी की गयी कि किस तरह से इस बीमारी जोकि एनीमियां की ही तरह महिलाओं में विशेषकर पायी जाती है से कैसे निबटा जा सकता है। अपर जिला जज/सचिव द्वारा निर्देश दिया गया कि चिकित्सीय सम्बन्धी केन्द्रीय एवं राज्य की योजनाओं का लाभ लगातार आमजनमानस को प्रदान किया जाता रहे। यदि कोई विधिक समस्या होती है तो जिला विधिकि सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात को किसी भी समस्या को प्रेषित किया जाये। ताकि हरसम्भव निराकरण हो सके। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर देहात के सचिव/ माननीय अपर जिला जज श्री हिमांशु कुमार सिंह जी ने यह भी निर्देशित किया गया कि समय-समय पर लगातार जागरूकता शिविर आयोजित कराये जायें।

About sach-editor

Check Also

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों को दिए गए निर्देश उप जिला अधिकारी ने कढ़ाई से नियम पालन करने का दिया निर्देश,लापरवाही होने पर की जाएगी कार्रवाई “मिशन सेफ़ फ़्यूचर 2.0” के अंतर्गत तहसील अकबरपुर स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में विकास खंड अकबरपुर एवं सरवनखेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों के बच्चों की सुरक्षा एवं विद्यालय परिवहन व्यवस्था को लेकर प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यो की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों द्वारा विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, भवन की स्थिति तथा विद्यालयीय वाहनों के सुरक्षित संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 का हुआ सफल आयोजन अकबरपुर तथा सरवन खेड़ा के प्राइवेट विद्यालयों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *