Breaking News

औरैया-कार ने बाइक सवार छात्रों को मारी टक्कर एक की मौत दूसरा गंभीर घायल

कार ने बाइक सवार छात्रों को मारी टक्कर एक की मौत दूसरा गंभीर घायल

 

 

औरैया। गुरुवार को सहायल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों छात्र हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे थे, तभी अचानक दुर्घटना घटी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों में करुण-क्रदन गूंज रहा था।
औरैया जिले के सहायल थाना क्षेत्र में सुबह हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार दो छात्रों को सामने गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।मौके पर गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने चिंताजनक हालत में उसे कानपुर रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गुरुवार को सुबह घर से बाइक से हाईस्कूल के छात्र हर्ष उर्फ जीतू पुत्र अशोक कुमार निवासी गपचरियापुर थाना सहार व ऋषभ पुत्र सतीश चंद्र सुखलालपुर परीक्षा देने दिबियापुर स्थित प्रेमशिवानंद इंटर कॉलेज जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बेला-दिबियापुर मार्ग पर स्थित इकघरा पर पहुंची थी। तभी सामने गलत दिशा से तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। इसमें हर्ष की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा छात्र घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी सहार पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने उसे चिंताजनक हालत में कानपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद कार चालक मौका पाकर भाग गया।

About sach-editor

Check Also

मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड से पहली बार हुआ घुटने का ऑपरेशन, 55 वर्षीय मरीज को मिला निशुल्क इलाज 2 साल से चलने-फिरने में थी दिक्कत, ओपीडी में सलाह के बाद हुआ ऑपरेशन, मेडिकल कॉलेज के ऑर्थो सर्जन डॉ. आर.के. गौतम की टीम ने किया सफल सर्जरी — कानपुर देहात, मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत योजना के तहत पहली बार घुटने का सफल ऑपरेशन किया गया। 55 वर्षीय मरीज को 2 साल से बाएं घुटने में दिक्कत थी और चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी। ओपीडी में जांच के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी थी। आयुष्मान कार्ड से हुआ पूरी तरह निशुल्क इलाज प्रमोद कुमार पुत्र रामचंद्र उम्र 55 वर्ष निवासी खजुआ रामपुर के आयुष्मान लाभार्थी होने के कारण मरीज का ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क किया गया। भर्ती के बाद ऑर्थो सर्जन डॉक्टर आर.के गौतम एवं अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी को अंजाम दिया।

मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान कार्ड से पहली बार हुआ घुटने का ऑपरेशन, 55 वर्षीय मरीज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *