Breaking News

कानपुर देहात-जहरीले कीड़े ने काटा किशोर की उपचार के दौरान हुई मौत, मचा कोराहम

जहरीले कीड़े ने काटा किशोर की उपचार के दौरान हुई मौत, मचा कोराहम

 

कानपुर देहात…. गजनेर थाना क्षेत्र के सेरुआ गांव में गुरुवार को एक 12 वर्षीय किशोर को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया हालत बिगड़ने पर उपरोक्त किशोर के उसके परिजनों ने बड़ी ही तत्परता के साथ उपचार के लिए हैलट अस्पताल कानपुर में भर्ती कराया… जहां पर उपरोक्त किशोर ने शुक्रवार को उपचार के दौरान अपनी दम तोड़ दी…. किशोर की मृत्यु होने के बाद मृतक किशोर के परिजनों के बीच कोराहम मच गया… वहीं मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक किशोर के शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है….
पुलिस से प्राप्त जानकारी के आधार पर गुरुवार की शाम को गजनेर थाना क्षेत्र के सेरुवा गांव निवासी अखिलेश कुमार का 12 वर्षीय बेटा रौनक अपने ही घर के बाहर गेंद खेल रहा था गेंद खेलते समय गेंद एक छेद में चली गई जिसे उपरोक्त किशोर हाथ डालकर निकालने का प्रयास कर रहा था इसी दौरान उसे किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया और देखते ही देखते उसकी हालत बिगड़ने लगी किशोर की अचानक हालत बिगड़ती देख उसके परिजन उसे बड़ी ही तत्परता के साथ उपचार के लिए हैलट अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर मौजूद डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया शुक्रवार को उपरोक्त किशोर ने हैलट अस्पताल में उपचार के दौरान अपनी दम तोड़ दी….

About sach-editor

Check Also

यूपी में सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर- लखनऊ प्रदेश में आतंकी घटना को लेकर अलर्ट किया गया,जम्मू कश्मीर में मजदूरों की हत्या के बाद यूपी में अलर्ट,राजधानी के VVIP इलाकों को निशाना बनाने का इनपुट मिला,चारबाग रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे पर अलर्ट घोषित,विधानसभा,

यूपी में सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर- लखनऊ प्रदेश में आतंकी घटना को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *