Breaking News

उपजिलाधिकारी ने बाबई में निरीक्षण कर गौशाला में स्वच्छता के दिये निर्देश

उपजिलाधिकारी ने बाबई में निरीक्षण कर गौशाला में स्वच्छता के दिये निर्देश

कालपी जालौन

तहसील क्षेत्र के ग्रामों के भ्रमण के दौरान उपजिलाधिकारी हेमंत पटेल के द्वारा ग्राम बाबई स्थित गौशाला का औचक निरीक्षण। इस दौरान परिसर में गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जताते हुए सफाई करने के निर्देश दिए।

उपजिलाधिकारी ने महेवा विकासखंड के ग्राम बाबई स्थित गौशाला पहुंचे जहां उन्होंने गौशाला में भूसे का स्टॉक व रखरखाव देखा। परिसर में मौजूद गायों की गणना करके अभिलेख से मिलान किया। गौआश्रय स्थल में पानी तथा प्रकाश व्यवस्था का भी जायजा लिया। परिसर में गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जताते हुए ड्यूटी में मौजूद कर्मियों को निर्देश दिए कि परिसर में सफाई व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि जल्द ही गौशाला का दुबारा निरीक्षण किया जाएगा अगर व्यवस्था में सुधार नही हुआ तो दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। औचक पहुँचे उपजिलाधिकारी को देखकर ड्यूटी में मौजूद कर्मचारी सकपका गए।
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳 सलीम अंसारी सीनियर रिपोर्टर कालपी
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

About sach-editor

Check Also

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे होगी कार्यकारिणी की बैठक 15 सदस्यों की अपने पदाधिकारी पूर्व में हुए वायरल विडिओ का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, सदर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह तहसीलदार पवन कुमार, सदर कोतवाल हरमीत सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार अकबरपुर में समिति से जुड़े व वर्ष 2026-27 के लिए बनाई गई

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *