Breaking News

औरैया-लापता हुए किशोर को पुलिस ने किया बरामद

लापता हुए किशोर को पुलिस ने किया बरामद

बीती तीन अप्रैल को घर से हो गया था लापता

कानपुर देहात में पुलिस ने टीम ने किया बरामद

 

। कोतवाली क्षेत्र के पंडपुरा निवासी एक किषोर बीती 3 अप्रैल को घर से लापता हो गया था। किशोर के परिजनों कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था।पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने लापता बालक को बरामद किए जाने के लिए टीमों का गठन किया गया था। कोतवाली निरीक्षक भूपेन्द्र राठी के निर्देशन में तन्मय चौधरी, चीता हरिशचंद्र, विनोद कुमार, उपनिरीक्षक हेमंत कुमार, पवन प्रताप, रिंकू सिंह, उपनिरीक्षक रामशरन वर्मा, गौरव, पंकज एवं उपनिरीक्षक जाकि हुसैन, शशिकांत व अर्जुन सिंह को लगाया गया था। इस पर गठित टीमों ने अभियान चलाते हुए गुमशुदा हिमांशु पुत्र मानसिंह निवासी पंडपुरा को मुखबिर की सूचना पर कानपुर देहात से बरामद कर लिया। पुलिस ने बरामद युवक ने पूछताछ की और उसके परिजनों को बुलाकर उसे सौंप दिया। अपने पुत्र को पाकर परिजनों ने पुलिस टीम का धन्यवाद दिया।

About sach-editor

Check Also

कानपुर देहात में गेहूं खरीद पर संकट ➡️ बारदाना की कमी से 30+ केंद्र प्रभावित ➡️ कानपुर देहात का मामला ➡️ 58 क्रय केंद्र बनाए गए, 27,500 मीट्रिक टन लक्ष्य ➡️ लेकिन 30 से अधिक केंद्रों पर खरीद शुरू नहीं ➡️ अब तक सिर्फ 315 किसानों से खरीद ➡️ करीब 2205 मीट्रिक टन गेहूं ही खरीदा गया ➡️ बारदाना (बोरे) की भारी कमी ➡️ कानपुर फैक्टरी से सप्लाई में देरी ➡️ कोटेदारों से वैकल्पिक व्यवस्था में भी दिक्कत ➡️ भुगतान व नुकसान के कारण कोटेदार असहमत ➡️ किसान मजबूरी में सस्ते दाम पर बेच रहे गेहूं ➡️ MSP ₹2585, लेकिन बाजार में ₹2200-2300 मिल रहा ➡️ सोमवार से सप्लाई शुरू होने की उम्मीद ➡️ अधिकारियों का दावा—जल्द स्थिति सुधरेगी बारदाना संकट से किसानों को नुकसान

कानपुर देहात में गेहूं खरीद पर संकट ➡️ बारदाना की कमी से 30+ केंद्र प्रभावित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *