Breaking News

कानपुर देहात-गजनेर पुलिस ने 1 किलो 500 ग्राम नाजायज गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

गजनेर पुलिस ने 1 किलो 500 ग्राम नाजायज गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 

कानपुर देहात….अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में थाना गजनेर पुलिस ने 01 नफर अभियुक्त को 01 किलो 500 ग्राम गांजा नाजायज के साथ गिरफ्तार करने मे कामयाबी हासिल कर ली…

बताते चलें कि अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर, आलोक सिंह व पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेन्ज, कानपुर, जोगेन्द्र कुमार के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराधों व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना गजनेर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मुन्ना उर्फ रफीक पुत्र रसीद निवासी सैंथा थाना गजनेर कानपुर देहात को 01 किलो 500 ग्राम गांजा नाजायज के साथ सैंथा रोड की बायी तरफ बने ट्यूबबेल के पास थाना क्षेत्र गजनेर से गिरफ्तार कर लिया….पुलिस ने बताया है कि अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना गजनेर पर मु0अ0सं0 73/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है एवं गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा… पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व से ही कई आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं…. उपरोक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी करने मेंउ0नि0 श्री राम सिंह, उ0नि0 श्री शशिकान्त सिंह, का0 498 बोबी सिंह, का0 1134 निखिल कुमार पाण्डेय, का0 1057 अंकुर अहलावत, का0 360 शिवकुमार, का0 22 सेवाराम का सराहनीय योगदान रहा..

About sach-editor

Check Also

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे होगी कार्यकारिणी की बैठक 15 सदस्यों की अपने पदाधिकारी पूर्व में हुए वायरल विडिओ का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, सदर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह तहसीलदार पवन कुमार, सदर कोतवाल हरमीत सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार अकबरपुर में समिति से जुड़े व वर्ष 2026-27 के लिए बनाई गई

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों पक्ष में बनी आम सहमति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *