Breaking News

औरैया-स्मार्ट फोन पाकर खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे

स्मार्ट फोन पाकर खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे

औरैया। शहर के फफूंद रोड स्थित जीएस लॉ कॉलेज में प्रदेश सरकार की योजना के तहत छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किए गए। फोन पाकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखा गया। वहीं वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं से फोन के माध्यम से ज्ञान अर्जन करने का आहवान किया।
कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक रंजीत राजावत रामू ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। इस मौके पर प्रबंधक ने कहा कि छात्र-छात्राएं देश के भविष्य की निर्माता है। जिसका प्रारंभ अच्छे संस्कार और शिक्षा से होता है। प्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों के अध्ययन को सुगम बनाने के लिए यह कदम उठाया है। उन्होंने स्मार्ट फोन का सदुपयोग कर अपनी शिक्षा को बेहतर बनाने का आहवान किया। इस अवसर पर कॉलेज के 157 छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किए गए। इस मौके पर अवधेश भदोरिया, बब्बू सेंगर, आशू भाटी, शिवम सेंगर, विनीत कुमार मिश्रा, कपिल मिश्रा, शिवम जादौन, अपूर्वा अवस्थी, नीलम सेंगर, निधि शुक्ला, दीक्षा शुक्ला, अतुल सविता, अनुज प्रताप, विनय कुमार, कपिल चौहान आदि लोग मौजूद रहे।

About sach-editor

Check Also

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश 28 जून को आयोजित वृहद पल्स पोलियो अभियान में शत-प्रतिशत 0 से 05 वर्ष के बच्चों तक पहुँचे स्वास्थ्य विभागः जिलाधिकारी गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने हेतु आशाओं के माध्यम से जनता को करें जागरूक। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक। जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में जनपदीय स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई तक, दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई तक तथा आगामी 28 जून 2026 को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी पल्स पोलियो अभियान को जनपद की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए निर्देशित किया कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग,

पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को दिए कड़े निर्देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *