Breaking News

कानपुर देहात-पनीर व नमकीन का नमूना फेल हो गया। पनीर दुकानदार पर 20 हजार रुपये और नमकीन

ब्रेकिंग न्यूज़

 

कानपुर देहात। पनीर व नमकीन का नमूना फेल हो गया। पनीर दुकानदार पर 20 हजार रुपये और नमकीन दुकानदार पर 25 हजार रुपये अर्थदंड लगाया गया है।
जवाहर नगर शिवली निवासी रामलखन की दुकान से 23 सितंबर 2022 को पनीर का नमूना लिया गया था। प्रयोगशाला के जांच में नमूना फेल हो गया। इधर झींझक में प्रभात राजपूत की न्यू प्रभात प्रोटीन फूड्स से 23 अक्तूबर 2019 को नमकीन का नमूना लिया था। प्रयोगशाला के जांच में पैकिंग मिथ्या छाप पाई गई। एडीएम प्रशासन अमित कुमार की कोर्ट ने सुनवाई के बाद रामलखन पर 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया। जबकि प्रभात राजपूत पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। एक माह में जुर्माना राशि अदा न करने पर आरसी जारी कर वसूली का आदेश दिया है।

About sach-editor

Check Also

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर 15 अक्टूबर से सरकार द्वारा यू पी आई भुगतान पर व्यापरियों से 0.4% यम डी आर का लगाए जाने के विरोध के सम्बंध में आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद कानपुर देहात एवं नगर कार्यकारिणी द्वारा ज्ञापन जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू के नेतृत्व में पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय माती पहुंच कर माननीय

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *