Breaking News

औरैया-राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने दिया मांगों का ज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने दिया मांगों का ज्ञापन

 

औरैया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष ने अपनी टीम के साथ 18 सूत्रीय मांग पत्र ककोर मुख्यालय पर दिया।
गुरुवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने गुरुवार को एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी कार्यालय में दिया। जिसमें उन्होंने मुख्य रूप से पुरानी पेंशन बहाली, ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करना, राज्य कर्मियों को केंद्रीय कर्मियों के समान भत्ता, 50 वर्ष पूरी कर चुके कर्मचारियों को जबरन सेवानिवृत्त न करना, प्रदेश में नौकरी करने की आयु 62 वर्ष करना, प्रोन्नति के लिए एसीआर में अति उत्तम की बाध्यता को समाप्त करने सहित अनेक प्रमुख मांगें मानने के लिए ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर अवनीश कुमार, प्रमोद तिवारी, रवि कुमार, विवेक, शोभित, जसवंत आदि पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

About sach-editor

Check Also

अकबरपुर, कानपुर देहात योगी सरकार की महत्वाकांक्षी 102-108 निःशुल्क एंबुलेंस सेवा जिसे गरीबों के लिए जीवनदायिनी माना जाता है, कानपुर देहात में सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों की मनमानी और लापरवाही के चलते मजाक बनकर रह गई है। न वर्दी, न पहचान – कौन मरीज, कौन कर्मचारी पता ही नहीं

कानपुर देहात में 102-108 एंबुलेंस सेवा भगवान भरोसे: पायलट-EMT उड़ा रहे हैं कंपनी के आदेशों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *