Breaking News

कानपुर देहात-किसान की हत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा

किसान की हत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा

उपरोक्त मामले में वांछित दो अन्य आरोपियों को माननीय न्यायालय ने संदेह की आधार पर किया दोष मुक्त

 

उपरोक्त मामले की माननीय जिला जज महोदय श्री जयप्रकाश तिवारी की अदालत में चल रही थी सुनवाई

 

कानपुर देहात….रूरा क्षेत्र में करीब नव साल पहले हुई एक किसान की हत्या मामले की सुनवाई पूरी होने पर माननीय जिला जज की अदालत ने मंगलवार को एक आरोपी को दोषसिद्ध करते हुए उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई साथ ही उसपर अर्थदंड भी लगाया है वहीं साक्ष्य के अभाव में दो आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया है।
जिला शासकीय अधिवक्ता राजू पोरवाल ने बताया कि रूरा क्षेत्र के गांव अम्बर पुर के रहने वाले एक किसान की 2015 में हत्या कर दी गई थी।हत्या के आरोप में पुलिस ने बच्चन पाल पुत्र सियाराम, कल्लू पाल पुत्र बड़े लाल निवासीगण अम्बरपुर थाना रूरा जनपद कानपुर देहात, नरेश पाल पुत्र जानकी प्रसाद निवासी पिलखनी थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात के खिलाफ थाना रूरा पर मु0अ0सं0 95/2015 धारा 302 भादवि0 पंजीकृत किया गया था। जिसमें अभियुक्तगण उपरोक्त के खिलाफ बाद विवेचना आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किए थे, जिसमें कोर्ट ने आज दिनांक 27.02.2024 को मामले की सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अभियुक्त बच्चन पाल उपरोक्त को दोषी ठहराते हुए धारा 302 भादवि0 के अपराध में आजीवन कारावास के साथ 20,000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। अर्थदण्ड अदा न करने पर 06 माह के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। साथ ही अभियुक्त कल्लू पाल व नरेश पाल उपरोक्त को संदेह के आधार पर दोषमुक्त किया गया….

About sach-editor

Check Also

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता आयोजित कानपुर देहात | दिनांक: 12 जून 2026 केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद कानपुर देहात स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में माननीय मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर देहात डॉ० संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सुशासन, सेवा, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियो एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2014 के पश्चात केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश तथा जनपद में कराए गए विकास कार्यों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय वृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, गरीब एवं वंचित वर्गों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। कृषि आधारित विकास के साथ-साथ ऊर्जा के

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *