Breaking News

कानपुर देहात-ग्राम पंचायत पातेपुर में संपन्न हुआ गोष्ठी का आयोजन

राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर ‘’बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सप्ताह‘‘ के अंतर्गत बालिकाओं/महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु …….

ग्राम पंचायत पातेपुर में संपन्न हुआ गोष्ठी का आयोजन।

कानपुर देहात

जनपद कानपुर देहात- भारत सरकार के प्रदक्त निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी आलोक सिंह के मार्गदर्शन में आज दिनांक-20.01.2024 को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत 19 जनवरी से 24 जनवरी तक राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह के अवसर पर महिलाओ/बालिकाओं को शोषण से बचाना व उन्हें सही/गलत के बारे में अवगत कराना, सामाजिक और वित्तीय रूप से स्वतंत्र बनाना, शिक्षा के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ाने एवं भागीदारी को सुनिश्चित करना, बालक एवं बालिकाओं के लिंग अनुपात में ध्यान केन्द्रित करना, महिलाओं के साथ हो रहे भेदभाव और सेक्स डेटरमिनेशन टेस्ट को रोकना, बेटियों के अस्तित्व को बचाना एवं उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करना, बाल विवाह रोकथाम आदि के प्रति जागरुक करने हेतु ग्राम पंचायत पातेपुर ब्लाक अकबरपुर कानपुर देहात में गोष्ठी कार्यक्रम का अयोाजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला कल्याण विभाग से प्रतिमा श्रीवास्तव महिला कल्याण अधिकारी द्वारा सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्पाॅन्सरशिप योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना, बाल विवाह रोकथाम तथा बाल विवाह संबधी कानूनी प्रावधान के बारे में बताया गया एवं बाल विवाह से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गयी जैसे बाल विवाह बच्चों के अधिकारों का अतिक्रमण करता है, जिससे उन पर हिंसा, शोषण, और यौन शोषण का खतरा बना रहता है, बाल विवाह बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और संरक्षण पर नकारात्मक प्रभाव डालता है, बच्चे के भविष्य को बिगाड़ता है। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को आपातकालीन टोल फ्री नं0 जैसे 181, 1090, 112, 1098, 1076, आदि के बारें मे भी जानकारी दी गई साथ ही लोगो मेें जागरूकता हेतु सार्वजनिक स्थानों, टैम्पो, बसो, दीवारों पर बेटी बचाओ बेटी पढाओ के स्टीकर चस्पा किये गये। गोष्ठी कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्री, ग्राम की महिलायें, बालक/बालिकायें उपस्थित रहे।

About sach-editor

Check Also

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता आयोजित कानपुर देहात | दिनांक: 12 जून 2026 केंद्र सरकार के सफल, संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जनपद कानपुर देहात स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में माननीय मंत्री, मत्स्य विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जनपद कानपुर देहात डॉ० संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश में सुशासन, सेवा, विकास एवं जनकल्याण की दिशा में हुए परिवर्तनकारी कार्यों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष वीडियो एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से वर्ष 2014 के पश्चात केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश तथा जनपद में कराए गए विकास कार्यों, लोककल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में हुए सकारात्मक बदलावों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने समन्वित प्रयासों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। सरकार की प्राथमिकता किसानों की आय वृद्धि, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन, गरीब एवं वंचित वर्गों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा प्रदेश में सुशासन की व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा सिंचाई संसाधनों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया। कृषि आधारित विकास के साथ-साथ ऊर्जा के

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन एवं विकास को समर्पित प्रेस वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *