Breaking News

औरैया-ट्रैक्टर की टक्कर से बालक की दु:खद मौत

ट्रैक्टर की टक्कर से बालक की दु:खद मौत

चालक पर जबरन ट्रैक्टर चढ़ाने का लगा आरोप, परिजनों ने काटा हंगामा

औरैया। सहायल थाना क्षेत्र के गांव अंडा अघारा में एक ईंट भट्टा पर काम करने वाला मजदूर का पांच वर्षीय बेटा ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। उधर परिजनों ने हंगामा काटते हुए चालक पर जबरन ट्रैक्टर चढ़ाने का आरोप लगाया है।
सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई थी। अंडा अघारा स्थित ईंट भट्टा पर काम करने वाला फफूंद के सरायपुर बिहारीदास निवासी अनुरागी काम करता था। शनिवार दोपहर बाद अनुरागी का पांच साल का बेटा सुनील खेल रहा था। इसी बीच भट्टे का ट्रैक्टर लेकर चालक जा रहा था। सुनील उसकी चपेट में आ गया।जिससे उसकी मौत हो गई। परिजन दौड़े लेकिन तब तक चालक फरार हो गया। इधर परिजनों ने चालक पर जबरन ट्रैक्टर चढ़ाने का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों का आरोप था वह भट्टा मालिक से रुपए मांग रहा था।जिस पर बहस हो रही थी तभी चालक ने मेरे मासूम बेटे पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। घटना के बाद से भट्टे से भी सभी लोग फरार हो गए। परिजन बिना मुआवजा के शव नही उठने दे रहे थे। सूचना पर सीओ एमपी सिंह भी पहुंच गए और परिजनों को समझा रहे थे।

About sach-editor

Check Also

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों बच्चों में बनी आम सहमति 24 अगस्त को शाम 5:00 बजे होगी कार्यकारिणी की बैठक 15 सदस्यों की अपने पदाधिकारी पूर्व में हुए वायरल विडिओ का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, सदर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह तहसीलदार पवन कुमार, सदर कोतवाल हरमीत सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार अकबरपुर में समिति से जुड़े व वर्ष 2026-27 के लिए बनाई गई

श्रीरामलीला समिति अकबरपुर कानपुर देहात विवाद का हुआ समाप्त दोनों बच्चों में बनी आम सहमति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *