Breaking News

औरैया-ऑपरेशन मुस्कान के तहत बालक सकुशल बरामद

ऑपरेशन मुस्कान के तहत बालक सकुशल बरामद

बरामद गुमशुदा बालक को पुलिस ने उसके परिजनों को सौंपा, गुमशुदा बालक सकुशल वापस लौटने पर उपरोक्त बालक के परिजनों के मुरझाए हुए चेहरे एक बार फिर से खिले

 

उपरोक्त गुमशुदा बालक के परिजनों ने जनपद औरैया की पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारू निगम के नेतृत्व में जनपद वासियों को मिल रही बेहतरीन पुलिसिंग व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए जनपद की पुलिस अधीक्षक एवं दिबियापुर पुलिस को ज्ञापित किया है धन्यवाद
औरैया…. ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत दिबियापुर पुलिस ने एक गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद करके उसके परिजनों के हवाले कर दिया… गुमशुदा बालक सकुशल वापस मिलते ही जहां उसके परिजनों के मुरझाए हुए चेहरे खिल गए वहीं उपरोक्त गुमशुदा बालक के परिजनों ने औरैया पुलिस की सक्रिय कार्य प्रणाली, एवं जनपद की पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारू निगम के नेतृत्व में जनपद वासियों को मिल रही बेहतरीन पुलिसिंग व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए पुलिस अधीक्षक औरैया एवं दिबियापुर पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया है….बताते चलें कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बालक वादिनी सरोजा देवी पत्नी अहवरन सिंह निवासी ग्राम आजादपुर रुरुआ फफूंद थाना दिबियापुर जनपद औरैया मो0नं0 9068257582,8126061588 द्वारा दिनांक 24.12.2023 को थाना दिबियापुर में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उनका पुत्र विकाश उम्र करीब 09 वर्ष जो दिनांक 23.12.23 को समय करीब | 17.30 बजे घर से थोडा सा डाट देने पर शाम को घर से कहीं चला गया….जिसकी लिखित तहरीर के आधार पर थाना दिबियापुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 815/23 धारा 363 भा०द०वि० है जिसमे क्षेत्राधिकारी औरैया महेन्द्र प्रताप सिंह के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान थाना दिबियापुर के नेतृत्व में चौकी इन्चार्ज राकेश मोहन राय मय हमराह पुलिस बल के पुलिस टीम बनाकर गुमशुदा बालक की तलाश व सुरागरसी पतारसी करते हुये गुमशुदा बालक विकास जो की लाही (सरसो के खेत) मे छुपा हुआ था जो पुलिस की कडी मसक्कत के बाद गुमशुदा बालक विकास को 02 घण्टे के अन्दर बरामद कर सकुशल परिवारीजनो को सुपूर्द किए जाते ही उपरोक्त गुमशुदा बालक के परिजन अपने बच्चे को पाकर बहुत खुश हुए और पुलिस का धन्यवाद प्रकट किया तथा जनता द्वारा पुलिस के इस कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की गई है….

About sach-editor

Check Also

सच के करीब समाचार पत्र ✍️✍️ 👆🏼अग्निकांड के कारण होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव हेतु जनपद के समस्त नागरिकों हेतु जन-जागरूकता, सुरक्षा एवं बचाव हेतु दिशा-निर्देश कानपुर देहात 27 अप्रैल 2026 गर्मी के मौसम में अग्निकांड़ की घटनायें भी घटित होती रहती है, जिसमें थोड़ी सी चुक के कारण लोगों के खेतों एवं घरो में आग लग जाती है।

सच के करीब समाचार पत्र ✍️✍️ 👆🏼अग्निकांड के कारण होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव हेतु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *