Breaking News

कानपुर देहात-रिचा दुबे मामले की सुनवाई अब 20 दिसंबर को

रिचा दुबे मामले की सुनवाई अब 20 दिसंबर को

कानपुर देहात….बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे पर दूसरे की आई डी से लिए गए सिम का प्रयोग करने का मामले की सुनवाई माननीया सीजेएम कोर्ट में चल रही है।सोमवार को रिचा दुबे के कोर्ट मे उपस्थित न होने पर उनकी हाजरी माफी दी गई। अब कोर्ट ने मामले की सुनवाई को 20 दिसंबर की तिथि नियत की है।
चौबेपुर क्षेत्र के बिकरू गांव में दो जुलाई 2020 को दबिश देने गई पुलिस टीम पर विकास दुबे गैंग ने फायरिंग कर दी थी। घटना में आठ पुलिस कर्मियों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे। मामले में पुलिस ने विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे सहित सात आरोपियों पर दूसरे की आई डी से लिए गए सिम कार्ड का प्रयोग करने का मामला दर्ज किया था । मामले की सुनवाई सीजेएम अलंकृता शक्ति त्रिपाठी की अदालत में चल रही है।बचाव पक्ष के अधिवक्ता पवनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि सोमवार को रिचा दुबे के कोर्ट मे उपस्थित न होने पर हाजिरी माफीनामा कोर्ट में दिया गया वहीं अन्य आरोपी कोर्ट में पेश हुए । अब कोर्ट ने मामले की सुनवाई को 20 दिसंबर की तिथि नियत की है।

About sach-editor

Check Also

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर 15 अक्टूबर से सरकार द्वारा यू पी आई भुगतान पर व्यापरियों से 0.4% यम डी आर का लगाए जाने के विरोध के सम्बंध में आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद कानपुर देहात एवं नगर कार्यकारिणी द्वारा ज्ञापन जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू के नेतृत्व में पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय माती पहुंच कर माननीय

व्यापारियों ने दिया डीएम को ज्ञापन आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *