Breaking News

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये कालपी(जालौन) वुधवार को उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य एवं चिकित्सा निदेशालय लखनऊ से संयुक्त निदेशक डॉ शालू गुप्ता के नेतृत्व में चिकित्साधिकारी टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होने सीएचसी का घूम-घूमकर निरीक्षण कर परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा रोगियों का तत्परता से उपचार करने के लिये डॉक्टरों तथा कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

संयुक्त निदेशक ने सीएचसी का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये

कालपी(जालौन)

वुधवार को उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य एवं चिकित्सा निदेशालय लखनऊ से संयुक्त निदेशक डॉ शालू गुप्ता के नेतृत्व में चिकित्साधिकारी टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होने सीएचसी का घूम-घूमकर निरीक्षण कर परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा रोगियों का तत्परता से उपचार करने के लिये डॉक्टरों तथा कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संयुक्त निदेशक ने औचक के निरीक्षण के दौरान वार्ड में भर्ती मरीजों के हालचाल को जाना व रोगियों को बेहतर उपचार सेवा प्रदान करने के निर्देश दिए। औषधि बितरण कक्ष तथा औषधि भंडार का निरीक्षण कर दवाइयों के स्टाक की हकीकत परखी।
उन्होंने प्रयोगशाला व लैब के निरीक्षण के दौरान कहा कि जांचों के लिए मरीजो को परेशान नही किया जाए व मरीजो की सीएचसी परिसर में ही जांच कराई जाए। वैक्सीन दवाइयों के रखरखाव की स्थिति को देखा। अभिलेखों से दवाइयों का मिलान किया। उन्होंने निर्देश दिए कि बरसात के मौसम की वजह से दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक रहना चाहिए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ दिनेश गुप्ता, डा विशाल सचान, डा शेख शहरयार,चिकित्साधिकारी डॉ. आदर्श गौतम, डॉक्टर अशोक चक आदि कर्मचारियों से सीएचसी में दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। मरीजों के लिये बार्ड में बैड स्थापित कर चादर,गद्दे, तकिया तथा परिसर की स्वच्छता बनाये रखने पर भी जोर दिया। संयुक्त निदेशक के साथ मिथलेश पाठक तथा टीम के सदस्य मौजूद रहे

About sach-editor

Check Also

माननीय राज्यपाल महोदया ने कानपुर देहात के जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर का 41वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय परिसर कानपुर में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल/ कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने की। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य अतिथि, शिक्षाविद्, विश्वविद्यालय के अधिकारी, प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय का 41वाँ दीक्षांत समारोह माननीय राज्यपाल महोदया की अध्यक्षता में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *